Airtel ने 28 दिन वाले प्लान से दिलाई राहत, 30 दिन वाले रिचार्ज ने मोबाइल यूजर्स की कराई मौज
Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। एयरटेल की तरफ से एक ऐसा प्लान पेश किया गया है जिसने 28 दिन की वैलिडिटी का झंझट खत्म कर दिया है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Mar 26 2026, 19:36 IST
Image Credit : Digit/Airtel01 / 10
Airtel के पास इस समय देशभर में 41 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। इतने बड़े यूजर बेस की सहूलियत के लिए एयरटेल अपने रिचार्ज प्लान्स के पोर्टफोलियो में बदलाव करता रहता है।
Image Credit : Digit/Airtel02 / 10
Airtel यूजर्स की जरूरत के मुताबिक कंपनी ने लिस्ट में कई सारे अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान्स जोड़े हैं। कंपनी के पास यूजर्स के लिए शॉर्ट टर्म के साथ साथ लॉन्ग टर्म वाले दमदार प्लान्स भी मौजूद हैं।
Image Credit : Digit/Airtel03 / 10
पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरे आ रही हैं कि 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान्स बंद हो सकते हैं और इनकी जगह पूरे 30 दिन वैलिडिटी वाले प्लान्स टेलीकॉम कंपनियां अपनी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।
Image Credit : Digit/Airtel04 / 10
अगर आपके पास एयरटेल का सिम मौजूद है तो आपको बता दें कि एयरटेल ने अपने ग्राहकों को 28 दिन वाली वैलिडिटी से राहत दे दी है। कंपनी की लिस्ट में एक ऐसा प्लान है जिसमें आपको पूरे 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
Image Credit : Digit/Airtel05 / 10
अगर आप इस रिचार्ज प्लान को खरीदते हैं तो आपको पूरे एक साल में अब सिर्फ 12 रिचार्ज ही कराने पड़ेंगे। इससे पहले 28 दिन वाले प्लान लेने पर 12 महीने में 13 बार रिचार्ज प्लान खरीदना पड़ता था।
Image Credit : Digit/Airtel06 / 10
Airtel के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 355 रुपये है। एयरटेल अपने करोड़ों यूजर्स को इस रिचार्ज प्लान में पूरे एक महीने यानी 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।
Image Credit : Digit/Airtel07 / 10
इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो यूजर्स को 30 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। फ्री कॉलिंग के साथ ही सभी नेटवर्क के लिए इस प्लान में कुल 300 फ्री एसएमएस भी रिचार्ज प्लान में मिलते हैं।
Image Credit : Digit/Airtel08 / 10
एयरटेल के इस प्लान में मिलने वाले दूसरे ऑफर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ग्राहकों को 30 दिनों के लिए कुल 25GB हाई स्पीड डेटा ऑफर कर रही है जिससे आप अपने पर्सनल और प्रोफेशनल वर्क कर सकते हैं।
Image Credit : Digit/Airtel09 / 10
एयरटेल इस प्लान के साथ कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी दे रहा है। रिचार्ज प्लान में 5 रुपये का टॉक टाइम भी मिलता है। इसके अलावा इस प्रीपेड प्लान में 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
Image Credit : Digit/Airtel10 / 10
Airtel की लिस्ट में 30 दिन वाला एक और धमाकेदार रिचार्ज प्लान है। इस प्लान की कीमत 589 रुपये है। यह रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए बढ़िया है जिन्हें अधिक डेटा चाहिए। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 50GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें भी आपको 12 महीने के लिए Adobe Express Premium की सुविधा मिलेगी।