Airtel ने 365 दिन का कर दिया सस्ता जुगाड़, 38 करोड़ यूजर्स की खत्म हुई बड़ी टेंशन
रिलायंस जियो के बाद एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास अपने ग्राहकों के लिए लंबा चौड़ा पोर्टफोलियो मौजूद है। एयरटेल की लिस्ट में आपको शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म वाले रिचार्ज प्लान्स मिल जाएंगे। Airtel ने अब ऐसा प्लान लॉन्च किया है जिसने ग्राहकों को 365 दिन की बड़ी राहत दे दी है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Sep 11 2025, 20:18 IST
Image Credit : Digit01 / 07
Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास करीब 38 करोड़ से ज्यादा यूजर्स मौजूद हैं। कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए अपने रिचार्ज प्लान्स को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है।
Image Credit : Digit02 / 07
ग्राहकों की सहूलियत के लिए एयरटेल ने अपनी लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। कंपनी की लिस्ट में आपको 28 दिन के साथ-साथ साथ 30 दिन, 56 दिन, 77 दिन, 84 दिन और 90 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स मिल जाते हैं।
Image Credit : Digit03 / 07
अगर आप बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं तो एयरटेल ने ग्राहकों को 365 दिन तक चलने वाले रिचार्ज प्लान का ऑप्शन दिया है। कंपनी के पास एनुअल प्लान्स में भी ग्राहकों के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। एयरटेल ग्राहकों को डेटा के साथ और बिना डेटा वाले एनुअल प्लान्स भी ऑफर करती है।
Image Credit : Digit04 / 07
अगर आप कम कीमत में डेटा वाला वार्षिक रिचार्ज प्लान चाहते हैं तो 2249 रुपये का रिचार्ज प्लान ले सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान के साथ आप एक बार में ही पूरे साल के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाएंगे। इसके साथ ही इसमें आपको सभी जरूरी सुविधाएं भी मिल जाएंगी।
Image Credit : Digit05 / 07
Airtel के 2249 रुपये के प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 365 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। आप लोकल और एसटीडी दोनों ही नेटवर्क में पूरे साल अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसमें आपको सभी नेटवर्क के लिए कुल 3600 SMS भी ऑफर करती है।
Image Credit : Digit06 / 07
एयरटेल के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें कंपनी पूरे साल के लिए 24GB डेटा ऑफर करती है। आप हर महीने सिर्फ 2GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। इस डेटा लिमिट के साथ आप इंटरनेट से जुड़े अपने जरूरी काम कर पाएंगे।
Image Credit : Digit07 / 07
एयरटेल इस 2249 रुपये के प्लान में ग्राहकों को कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देती है। इसमें आपको 12 महीने के लिए 17000 रुपये की कीमत वाल Perpexity Pro AI का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। अगर आप एयरटेल के ऐसे ग्राहक हैं जिन्हें इंटरनेट की कम जरूरती है तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है।