कौन है खूबसूरत कीवी खिलाड़ी सारा जेटली, भारत से है खास कनेक्शन

महिला क्रिकेट टीम में खूबसूरत खिलाड़ियों का खेलना कोई नई बात नहीं है। एलिसा पेरी, लॉरेन बेल और सारा टेलर जैसे ढेरों उदाहर हैं जो मैदान पर खेल के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात हैं। ऐसी ही एक कीवी खिलाड़ी सारा जेटली हैं जिन्हें अब तक अपने नेशनल टीम से तो खेलने को मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपन ओर खींचा।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jul 8 2024, 18:16 IST
महिला क्रिकेटर हैं सारा Image Credit : Instagram01 / 06

महिला क्रिकेटर हैं सारा

यह सारा जेटली हैं जो न्यूजीलैंड की हैं। सारा एक क्रिकेटर हैं। उन्हें अपने देश के लिए भले ही खेलने का मौका अभी नहीं मिला है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में इन्होंने शानदार प्रदर्शन कर दिखाया है।

16 साल में ही शुरू किया करियरImage Credit : Instagram02 / 06

16 साल में ही शुरू किया करियर

अगस्त 2001 में वेलिंगटन में जन्मी जारा दाएं हाथ की ऑफ स्पिनर और दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। उन्होंने 16 साल की कम उम्र में हीं प्रोफेशनल क्रिकेट की शुरुआत कर दी थी। पिछले कुछ वर्षों में न्यूजीलैंड की घरेलू प्रतियोगिताओं में उन्होंने वेलिंगटन महिला और वेलिंगटन ब्लेज टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

भारत से है खास कनेक्शन Image Credit : Instagram03 / 06

भारत से है खास कनेक्शन

सारा का भारत से खास नाता है। दरअसल उनके पिता का जन्म दिल्ली में ही हुआ था। यही कारण है कि भारत से उनका विशेष नाता है। यही कारण है कि न्यूजीलैंड से ज्यादा फैन उनके भारत में हैं।

नेशनल टीम में नहीं मिला मौका Image Credit : Instagram04 / 06

नेशनल टीम में नहीं मिला मौका

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2016/17 में अंडर-18 वेलिंगटन महिला क्रिकेट टीम के साथ की। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में तो खूब नाम कमाया पर नेशनल टीम के लिए उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

खूबसूरती के लिए हैं पॉपुलरImage Credit : Instagram05 / 06

खूबसूरती के लिए हैं पॉपुलर

फैंस के बीच वह अपनी खूबसूरती के लिए खूब पॉपुलर हैं। यही कारण है कि इंस्टाग्राम पर उनके 107k फॉलोअर हैं। वह अपनी लाइफ के हर छोटे-बड़े पल को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

सारा का क्रिकेट करियर Image Credit : Instagram06 / 06

सारा का क्रिकेट करियर

सारा के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 34 लिस्ट ए मैच में 37 जबकि 34 टी20 मैच में 29 विकेट चटकाए हैं। लिस्ट ए में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 37 रन देकर 4 विकेट जबकि टी20 में 1 रन देकर 4 विकेट है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!