IPL प्लेऑफ से पहले हुए 70 मैच, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन

Which Batsman Have Scored Most Runs In IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब अंतिम चरण यानी प्लेऑफ मैचों की शुरुआत होने जा रही है। प्लेऑफ में पहला क्वालीफायर मैच (RCB vs GT), एलिमिनेटर मैच (SRH vs RR), दूसरा क्वालीफायर और फिर फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लीग स्टेज से सिर्फ चार टॉप टीमें प्लेऑफ तक पहुंच चुकी हैं लेकिन सभी 10 टीमों के बल्लेबाजों ने लीग चरण में जमकर रन बनाए हैं, यही वजह है कि मौजूदा सीजन के अधिकतर मुकाबले बल्लेबाजों के नाम ही रहे। लीग चरण में 70 मैच खेले गए और इन मैचों में किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated May 26 2026, 09:35 IST
अब तक IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन किसके हैंImage Credit : AP01 / 08

अब तक IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन किसके हैं

आईपीएल 2026 के लीग चरण में जो 70 मुकाबले खेले गए उसमें कई रिकॉर्डतोड़ स्कोर बने, एक सीजन में सर्वाधिक शतक भी लगे, यहां हम जानेंगे कि कौन हैं वो 5 बल्लेबाज जो इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की टॉप फाइव लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

टॉप 5 स्कोरर की लिस्टImage Credit : AP02 / 08

टॉप 5 स्कोरर की लिस्ट

अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में अनुभवी नाम भी हैं और युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं। लेकिन सवाल ये है कि अंत में ओरेंज कैप किसके सिर पर सजेगी क्योंकि अब फाइनल सहित सिर्फ 4 मैच ही बाकी हैं। इन 5 खिलाड़ियों में सिर्फ एक ही खिलाड़ी ऐसा है जिसकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची है, तो आइए जान लेते हैं उन पांच बल्लेबाजों के नाम और आंकड़े।

साई सुदर्शन टॉप पर हैंImage Credit : AP03 / 08

साई सुदर्शन टॉप पर हैं

गुजरात टाइटंस ने जोरदार अंदाज में अंक तालिका में दूसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ के क्वालीफायर-1 में जगह बनाई है जहां उनका मुकाबला 26 मई को आरसीबी से होना है। गुजरात को यहां तक पहुंचाने का बड़ा श्रेय उनके युवा ओपनर साई सुदर्शन को जाता है जिनके नाम फिलहाल इस सीजन में सर्वाधिक 638 रन दर्ज हैं। साई सुदर्शन ने 14 मैचों में 14 पारियों में ये स्कोर बनाया है। उनके नाम 1 शतक और 7 अर्शतक दर्ज हैं।

दूसरे नंबर पर भी गुजरात का बल्लेबाजImage Credit : AP04 / 08

दूसरे नंबर पर भी गुजरात का बल्लेबाज

टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर भी गुजरात टाइटंस का बल्लेबाज है, वो कोई और नहीं बल्कि टीम के कप्तान और भारत के शानदार बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। अब तक गिल ने आईपीएल लीग चरण के 13 मैचों की 13 पारियों में खेलते हुए 616 रन बनाए हैं जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं।

इस लिस्ट का अकेला विदेशी बल्लेबाज नंबर.3 पर हैImage Credit : AP05 / 08

इस लिस्ट का अकेला विदेशी बल्लेबाज नंबर.3 पर है

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं सनराइजर्स हैदराबाद के दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन। वो इस लिस्ट में एकमात्र विदेशी बल्लेबाज हैं। क्लासेन ने 14 मैचों में 14 पारियों में 606 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम 6 पचासे शामिल हैं। इसके अलावा वो आईपीएल इतिहास में मिडिल ऑर्डर के पहले बल्लेबाज बने हैं जिसने 600 रन का आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड बनाया है।

चौथे पायदान पर बाहर हुई टीम का बल्लेबाजImage Credit : AP06 / 08

चौथे पायदान पर बाहर हुई टीम का बल्लेबाज

टॉप 5 बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर हैं केएल राहुल। वो इस सूची में एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनकी टीम (दिल्ली कैपिटल्स) आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही, हालांकि राहुल ने बल्ले से कोई कसर नहीं छोड़ी और 14 पारियों में 593 रन बना डाले। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक आए।

पांचवें नंबर पर वैभव सूर्यवंशीImage Credit : AP07 / 08

पांचवें नंबर पर वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2026 के सबसे लोकप्रिय बल्लेबाज बन चुके राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पांचवें नंबर पर हैं। वैभव ने 14 पारियों में 583 रन बनाए हैं जिसमें 1 सेंचुरी और 3 पचासे शामिल रहे हैं। वो आईपीएल इतिहास में 500 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने हैं, जबकि सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (232.27) से पांच सौ रन का आंकड़ा छूने के मामले में भी शीर्ष पर हैं।

क्या प्लेऑफ में बदलेगी इस सूची की तस्वीरImage Credit : AP08 / 08

क्या प्लेऑफ में बदलेगी इस सूची की तस्वीर

अब इन 5 बल्लेबाजों में चार खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी टीमें प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं इसलिए ओरेंज कैप हासिल करने की इस रेस में बदलाव होना तो निश्चित मान सकते हैं। वहीं छठे और सातवें नंबर पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद के दो बल्लेबाज ईशान किशन (569 रन) और अभिषेक शर्मा (563 रन) भी टॉप 5 में एंट्री हासिल करन के बेहद करीब हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि प्लेऑफ में इस लिस्ट की सूरत कितनी तेजी से बदलती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!