IPL कब शुरू होगा, किस खिलाड़ी की बहुत चर्चा हो रही है

IPL 2026 New Start Date: आईपीएल का इंतजार हर क्रिकेट फैन को रहता है और बहुत जल्द ही 'इंडिया का त्योहार' नाम से मशहूर ये टूर्नामेंट अपने 19वें सीजन (IPL 19) के साथ वापसी करने जा रहा है। टी20 विश्व कप 2026 खत्म होने के कुछ ही हफ्तों बाद टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा, लेकिन अचानक बीसीसीआई ने इसकी तारीख में थोड़ा फेरबदल कर दिया है। इसी बीच जहां आईपीएल शेड्यूल की चर्चा है। वहीं, दूसरी तरफ एक खिलाड़ी भी ऐसा है जिसकी आईपीएल को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Feb 28 2026, 18:16 IST
आईपीएल के कार्यक्रम में बदलावImage Credit : BCCI01 / 08

आईपीएल के कार्यक्रम में बदलाव

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है। टूर्नामेंट कब शुरू होने जा रहा है इसकी नई तारीख सामने आई है। यहां जानेंगे नई तारीख, नया विवाद और साथ में उस खिलाड़ी के बारे में जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

IPL 2026 कब शुरू होना थाImage Credit : BCCI02 / 08

IPL 2026 कब शुरू होना था

आईपीएल 2026 का आयोजन 26 मार्च से निर्धारित किया गया था, लेकिन अब अचानक खबर आई है कि बीसीसीआई ने टूर्नामेंट शुरू होने की तारीख बढ़ा दी है। अब कब शुरू होगा आईपीएल का 19वां संस्करण।

दो दिन आगे बढ़ेगी तारीखImage Credit : BCCI03 / 08

दो दिन आगे बढ़ेगी तारीख

अब इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28 मार्च से शुरू होकर 31 मई को समाप्त होने की खबर है। इस इवेंट की शुरुआत की तारीख को 26 मार्च की शुरुआत की तारीख से दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है। भले ही बदलाव छोटा है, लेकिन इससे फ्रेंचाइजी और अन्य हितधारकों को आगामी सीज़न की तैयारी के लिए थोड़ा और समय मिलेगा।

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल सुनाएगी फैसलाImage Credit : BCCI04 / 08

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल सुनाएगी फैसला

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल जल्द ही नई तारीखों को औपचारिक रूप से मंजूरी देने के लिए बैठक करेगी। यह अनुमान है कि बैठक आधिकारिक तौर पर शुरुआती मैच और फाइनल के वेन्यू सहित शेड्यूल की पुष्टि करेगी। फैंस को वेन्यू के साथ पूरा शेड्यूल आधिकारिक होने के बाद देखने को मिलेगा, जिससे दो और महीनों तक हाई-प्रोफाइल टी20 एक्शन का रास्ता खुल जाएगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं, इसलिए आगामी सीजन के शेड्यूल की घोषणा को स्थगित कर दिया गया है।

टीमों के मैदानों में बदलावImage Credit : BCCI05 / 08

टीमों के मैदानों में बदलाव

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स क्रमशः कोलकाता, पश्चिम बंगाल और चेन्नई, तमिलनाडु में अपने घरेलू मैच खेलेंगे। राजस्थान रॉयल्स के सबसे अधिक संभावना है कि वो अपना दूसरा घरेलू मैच असम की राजधानी गुवाहाटी में खेलेगी।

RCB खेलेगी पहला मैच लेकिन एक अड़चन हैImage Credit : BCCI06 / 08

RCB खेलेगी पहला मैच लेकिन एक अड़चन है

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू सीजन का पहला मैच खेलेगी, लेकिन बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे सुरक्षा संवर्द्धन के कारण वेन्यू अभी भी अधर में है। इसलिए बीसीसीआई ने आरसीबी को कुछ मैदानों के विकल्प दिए हैं जिसे वे फिलहाल अपना होम ग्राउंड बनाएंगे।

किस खिलाड़ी को लेकर चर्चा तेज हैImage Credit : Instagram/Auqibnabi07 / 08

किस खिलाड़ी को लेकर चर्चा तेज है

जिस खिलाड़ी को लेकर खूब चर्चा हो रही है वो हैं जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी। इस गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी 2025-2026 सीजन में सबसे ज्यादा 60 विकेट लिए हैं। उन्होंने सिर्फ 10 मैचों में ये कमाल किया है। जबकि पिछले दो सीजन मिलाकर वो 18 मैचों में रिकॉर्ड 104 विकेट ले चुके हैं। उन्हीं के दम पर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने 67 सालों के अपने रणजी ट्रॉफी इतिहास में पहला खिताब जीत लिया है।

दिल्ली की टीम ने आकिब को खरीदा हैImage Credit : Instagram/Auqibnabi08 / 08

दिल्ली की टीम ने आकिब को खरीदा है

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आकिब नबी को तभी खरीद लिया था जब रणजी ट्रॉफी सीजन का आधा हिस्सा ही पूरा हुआ था। ऑक्शन में दिल्ली ने शानदार रणनीति के साथ इस खिलाड़ी 8.4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया और आईपीएल 2026 में वो सबसे ज्यादा चर्चा में रहेंगे। ये उनका पहला आईपीएल सीजन होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!