भारत के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की असली उम्र कितनी है, क्या है हकीकत

Vaibhav Suryavanshi Real Age: बिहार के छोटे से गांव से आने वाले 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में लगातार हलचल मचा रखी है। इस साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए पहली बार खेलते हुए तेज शतक से शुरुआत करने वाले वैभव ने साल खत्म होते-होते क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अलग-अलग वर्ग में शतक लगा दिया है। एक दिन पहले ही उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025 (Vijay Hazare Trophy 2025) में बिहार क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए टूर्नामेंट के पहले ही मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ऐतिहासिक शतक (190 रन) लगा दिया। पूरे साल इस खिलाड़ी की चर्चा रही है, साथ ही चर्चा में रही है उनकी उम्र जिसको लेकर अभी भी तमाम सवाल उठते रहते हैं। आइए जान लेते हैं कि आखिर हकीकत है क्या।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Dec 26 2025, 10:23 IST
वैभव सूर्यवंशी की उम्रImage Credit : Instagram/VaibhavSooryavanshi0901 / 08

वैभव सूर्यवंशी की उम्र

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए 2025 उनके जीवन का टर्निंग पोइंट साबित हुआ है। जितनी सुर्खियां उनकी बल्लेबाजी और शतकों ने बटोरी है, उतनी ही सुर्खियां उनकी उम्र के लिए बनी है। आखिर क्या है उनकी असली उम्र और क्या है विवाद, यहां जानते हैं।

बिहार से मिला युवा क्रिकेट स्टारImage Credit : Instagram/VaibhavSooryavanshi0902 / 08

बिहार से मिला युवा क्रिकेट स्टार

बिहार राज्य के ताजपुर में छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले वैभव सूर्यवंशी को 13 साल की उम्र में आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स टीम ने खरीदकर पूरी दुनिया में बड़ी खबर बना दी थी। देखते-देखते उन्होंने कुछ ही महीने में इतने कमाल किए कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य का सितारा मिल गया।

12 साल की उम्र में पहला बड़ा टूर्नामेंटImage Credit : Instagram/VaibhavSooryavanshi0903 / 08

12 साल की उम्र में पहला बड़ा टूर्नामेंट

वैभव सूर्यवंशी ने 12 साल की उम्र में पहली बार कोई बड़ा टूर्नामेंट तब खेला जब उनका चयन वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ। उस समय शायद किसी को अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है।

आईपीएल ऑक्शन में बने करोड़पतिImage Credit : Instagram/VaibhavSooryavanshi0904 / 08

आईपीएल ऑक्शन में बने करोड़पति

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए जब खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन हुआ था, तब उसमें सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की ही थी। ऑक्शन के समय उनकी उम्र 13 साल कुछ दिन थी। कोच राहुल द्रविड़ उनको काफी पहले से फॉलो कर रहे थे और उनके कहने पर ही राजस्थान ने इस युवा खिलाड़ी को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीद लिया।

शतक, रिकॉर्ड और कभी रुके नहींImage Credit : ACC05 / 08

शतक, रिकॉर्ड और कभी रुके नहीं

वैभव ने आईपीएल 2025 में तब इतिहास रच दिया जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगा दिया। टूर्नामेंट शुरू होने तक वो 14 साल के हो चुके थे। वो आईपीएल और लीग टी20 इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

उम्र को लेकर क्या है विवाद, वो वायरल वीडियोImage Credit : Instagram/VaibhavSooryavanshi0906 / 08

उम्र को लेकर क्या है विवाद, वो वायरल वीडियो

दरअसल, जब वैभव पहली बार चर्चा में आए थे तब उनका 2023 में लिया गया एक इंटरव्यू वायरल हुआ जिसमें वो कहते सुने गए कि वो 27 सितंबर को 15 साल के हो जाएंगे। जबकि उनकी आधिकारिक जन्म तारीख कुछ और बताती है।

क्या है वैभव की आधिकारिक बर्थ डेटImage Credit : Instagram/VaibhavSooryavanshi0907 / 08

क्या है वैभव की आधिकारिक बर्थ डेट

वैभव सूर्यवंशी की आधिकारिक जन्म तारीख 27 मार्च 2011 बताई गई है और जगह यही दर्ज है। इसके हिसाब से आज उनकी उम्र 14 साल ही है, लेकिन अगर इंटरव्यू में दिया गया उनका बयान सही माना जाए तो वो इस समय उनकी उम्र तकरीबन 17 साल 3 महीने हुई।

आखिर हकीकत क्या हैImage Credit : Instagram/VaibhavSooryavanshi0908 / 08

आखिर हकीकत क्या है

दरअसल, वैभव के पिता ने उसी समय ये साफ कर दिया था कि उनके बेटे की आधिकारिक बर्थ डेट 27 मार्च 2011 ही है। इसका प्रमाण देते हुए उन्होंने ये भी बताया था कि बीसीसीआई ने वैभव का उम्र को प्रमाणित करने के लिए होने वाला बोन डेनसिटी टेस्ट भी किया है जिसके हिसाब से उनकी उम्र इस समय 14 साल ही है। आपको बता दें कि मेडिकल साइंस में हड्डियों की डेनसिटी के जरिए ये पुख्ता किया जा सकता है कि व्यक्ति की सटीक उम्र क्या है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!