जब कोई बल्लेबाज सामान्य तरीके से बगैर कोई रन बनाकर आउट होता है तो उसे सामान्य तौर पर डक कहा जाता है। इसके लिए बल्लेबाज द्वारा खेली गई गेंदों की संख्या तीन से ज्यादा होती है।
जब बल्लेबाज अपनी पारी की पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटता है उसे गोल्डन डक कहते हैं। ये क्रिकेट में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले शब्दों में से एक है।
जब कोई बल्लेबाज अपनी पारी की दूसरी गेंद पर विकेट गंवाता है और खाता खोलने में नाकाम रहता है तो उसे सिल्वर डक कहते हैं।
जब कोई बल्लेबाज अपनी पारी की तीसरी गेंद पर विकेट गंवाता है और खाता खोलने में नाकाम रहता है तो उसे बॉन्ज डक कहते हैं।
जब कोई बल्लेबाज बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरने के बाद एक भी गेंद का सामना किए बगैर रन आउट होकर पवेलियन वापस लौटता है तो उसे डायमंड डक कहते हैं।
अगर कोई बल्लेबाज टेस्ट मैच की दोनों पारियों में गोल्डन डक बनाकर आउट होते है तो इसे क्रिकेट की भाषा में किंग्स पेयर कहते हैं।
अगर कोई बल्लेबाज अपनी टीम की पारी की पहली ही गेंद पर आउट होता है तो उसे प्लेटिनम डक कहते हैं। खिलाड़ी के लिए व्यक्तिगत तौर पर यह गोल्डन डक लेकिन टीम के लिहाज से प्लेटिनम डक होता है।
अगर कोई बल्लेबाज टीम की पारी की आखिरी गेंद पर पहली ही गेंद पर आउट होता है तो उसे लॉफिंग डक कहते हैं।