T20 वर्ल्ड कप में सूर्या ने रचा इतिहास, बाबर-मैक्सवेल समेत 5 खिलाड़ियों का तोड़ा रिकॉर्ड

India vs Netherlands: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला रन उगल रहा है। वह अब तक कुल 162 रन बना चुके हैं। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। नीदरलैंड के खिलाफ 34 रन की पारी खेलकर पाकिस्तान के बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनकी एक पारी पांच खिलाड़ियों पर भारी पड़ गई। सूर्या ने पांच अन्य खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ एक नया इतिहास लिख दिया। आइए विस्तार से जानते हैं इन रिकॉर्ड के बारे में।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Feb 18 2026, 21:33 IST
भारत की शुरुआत रही खराबImage Credit : AP01 / 07

भारत की शुरुआत रही खराब

नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दो बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। जल्दी ही ईशान किशन 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

बाबर से आगे निकले सूर्याImage Credit : AP02 / 07

बाबर से आगे निकले सूर्या

इसके बाद तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली। सूर्या ने जैसे ही पांच का स्कोर पार किया वैसे ही बाबर आजम का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम से आगे निकल गए।

दुबे के साथ संभाली पारीImage Credit : AP03 / 07

दुबे के साथ संभाली पारी

सूर्या ने तिलक के साथ 28 गेंद पर 30 रन की साझेदारी हुई। सेट हो चुके तिलक वर्मा 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्या ने शिवम दुबे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 27 गेंद पर 41 रन की साझेदारी की।

पांच खिलाड़ियों को छोड़ा पीछेImage Credit : AP04 / 07

पांच खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

सूर्या 28 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने चार अन्य खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 14वें खिलाड़ी बने। इससे पहले वह 20वें नंबर पर थे। उन्होंने एक साथ पांच खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा।

इन खिलाड़ियों से निकले आगेImage Credit : AP05 / 07

इन खिलाड़ियों से निकले आगे

सूर्या के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 22 मैच की 21 पारियों में अब 642 रन दर्ज हो गए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल (640), ब्रैंडन मैकुलम (637), पथुम निसांका (622), मार्टिन गप्टिल (617) और बाबर आजम (615) को पीछे छोड़ा।

संगकारा को पीछे छोड़ने का मौका Image Credit : AP06 / 07

संगकारा को पीछे छोड़ने का मौका

सूर्या के पास शोएब मलिक (646), कुमार संगकारा (661) को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है। सूर्या ने इस टी20 वर्ल्ड कप में नाबाद 84, 12, 32 और 34 रन की पारी खेल चुके हैं। टीम इंडिया सुपर-8 में तीन और मुकाबले खेलेगी। जिस हिसाब से सूर्या बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

नीदरलैंड को मिला 194 रन का लक्ष्यImage Credit : AP07 / 07

नीदरलैंड को मिला 194 रन का लक्ष्य

वहीं, अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। शिवम दुबे ने 66 रन की पारी खेली। हार्दिक 30 रन बनाकर आउट हुए। नीदरलैंड को 194 रन का टारगेट मिला है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!