दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में 153.33 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रन बनाए थे।
टीम इंडिया की धाकड़ बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जमकर बल्ला गरजा था। उन्होंने 176.66 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 53 रन बनाए थे।
ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल ने शानदार गेंदबाजी कर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विकेट चटकाने में सफल रही थीं। उन्होंने 37 रन देकर एक विकेट लेने में सफल रही थीं। हालांकि, उनको पहले मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला था।
भारतीय टीम की घातक ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ऑलरांउड प्रदर्शन करने में माहिर हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मुकाबले में 20 रन देकर दो बड़े विकेट चटकाए थे। हालांकि, उनको पहले मुकाबले में सफलता नहीं मिली थी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टी20 मुकाबले में राधा यादव विकेट चटकाने में सफल रहीं। उनको पहले टी20 मुकाबले में दो विकेट, जबकि दूसरे टी20 मुकाबले में एक सफलता मिली थी।