टॉस टाइम पर दिखा रोहित का भुलक्कड़ अंदाज, ठहाके लगाने लगे बाबर

​भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश के कारण देर से टॉस हुआ। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का वही टिपीकल अंदाज दिखा। हिटमैन के इस अंदाज को देखकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सहित मैच रेफरी डेविड बून और रवि शास्त्री भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल रोहित शर्मा का भुलक्कड़ अंदाज यहां भी देखने को मिला। यह टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीम के बीच 8वां मुकाबला है।

​

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jun 9 2024, 21:24 IST
देर से हुआ भारत-पाकिस्तान मैच का टॉसImage Credit : PCB/AP01 / 05

देर से हुआ भारत-पाकिस्तान मैच का टॉस

भारत-पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले का टॉस आधा घंटा देर से हुआ। दरअसल बारिश के कारण टॉस में आधे घंटे की देरी हुई और यही कारण था कि शाम 7.30 बजे की जगह रात 8 बजे टॉस हुआ।

रोहित भूल गए कहां रखा टॉस का सिक्काImage Credit : PCB/AP02 / 05

रोहित भूल गए कहां रखा टॉस का सिक्का

टॉस के समय रोहित का वही पुराना अंदाज देखने को मिला। दरअसल रोहित चीजें भूलने के लिए जाने जाते हैं। टॉस के समय जब रवि शास्त्री ने उन्हें सिक्का उछालने के लिए कहा तो वह सिक्का ढूंढने लगे जबकि सिक्का रोहित के पॉकेट में ही था। यह देखकर मैच रेफरी डेविड बून, रवि शास्त्री और बाबर आजम अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

पाकिस्तान ने जीता टॉस Image Credit : PCB/AP03 / 05

पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी करन का फैसला किया। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम एक बदलाव के साथ उतरी। आजम खान के स्थान पर इमाद वसीम को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

एकजुट दिखी टीम Image Credit : PCB/AP04 / 05

एकजुट दिखी टीम

टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में उलटफेर का शिकार होने वाली पाकिस्तान टीम इस मुकाबले में एकजुट दिखी। टॉस के बाद पूरी टीम एक हडल में साथ दिखी। बाबर अपने टीम को मोटिवेट करने में कोई कसर नहीं रखा।

बुलंद हौसले के साथ टीम इंडियाImage Credit : PCB/AP05 / 05

बुलंद हौसले के साथ टीम इंडिया

टीम इंडिया इस मैच में बुलंद हौसले के साथ उतरी। नासाउ के मैदान पर टीम इंडिया का यह दूसरा मुकाबला है जबकि पाकिस्तान की टीम पहली बार इस पिच पर खेल रही है। अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!