रोहित शर्मा ने टी20 में 12 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले केवल विराट कोहली ही ये कमाल कर पाए हैं।
रोहित शर्मा इस सीजन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में केवल 228 रन बनाए हैं। हालांकि पिछले मैच से वे लय में दिखे। रोहित ने लगातार दो मैचों में धमाकेदार अर्धशतक जड़ा और अपनी वापसी की ओर इशारा किया।
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रच दिया है। वे टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित के 260 छक्के हो गए हैं।
रोहित शर्मा ने इस मामले में किरोन पोलार्ड को पछाड़ दिया है। पोलार्ड के मुंबई इंडियंस के लिए 258 छक्के हैं।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या मौजूद हैं जिनके 111 छक्के हैं। वे भी छक्के मारने में काफी आगे हैं।
रोहित शर्मा की 70 रनों की पारी के चलते मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2025 में जीत का चौका लगा दिया है। मुंबई अब तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।