क्या फिर होगा IND vs PAK, जानें सुपर-8 में कब और किससे खेलेगा पाकिस्तान

Pakistan Super 8 Match Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में पहुंचने वाली 8वीं और आखिरी टीम मिल गई। नामीबिया के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने जैसे ही जीत दर्ज की उसने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। अब सवाल उठता है कि क्या पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में भारत के साथ खेलेगी तो इसका जवाब है नहीं। सुपर-8 में दो ग्रुप, X और Y बनी है। भारत ग्रुप ए में है और पाकिस्तान की टीम ग्रुप Y में है तो दोनों का सुपर-8 में खेलना नामुमकिन है तो फिर पाकिस्तान सुपर-8 में किससे और कब भिड़ेगा चलिए जानते हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Feb 18 2026, 18:20 IST
सुपर-8 में पाक के मैचImage Credit : AP01 / 07

सुपर-8 में पाक के मैच

सुपर-8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को नामीबिया के खिलाफ अपने आखिरी लीग मुकाबले में हर हाल में जीत की दरकार थी और उसने अपने फैंस को निराश नहीं किया। इस तरह नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में पहुंचने वाली आखिरी टीम मिल गई। अब सवाल उठता है कि सुपर-8 में पाकिस्तान की टीम कब और किससे खेलेगी। चलिए विस्तार से जानते हैं।

पाकिस्तान ने 102 रन से जीता मैचImage Credit : AP02 / 07

पाकिस्तान ने 102 रन से जीता मैच

पाकिस्तान ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में नामीबिया को 102 रन से हरा दिया। पाकिस्तान ने नामीबिया को 200 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और केवल 97 रन बनाकर ढेर हो गई।

शादाब का ऑलराउंड प्रदर्शनImage Credit : AP03 / 07

शादाब का ऑलराउंड प्रदर्शन

नामीबिया के खिलाफ इस मुकाबले में शादाब खान ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में कमाल दिखाया। बल्लेबाजी में उन्होंने 22 गेंद में 36 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में भी 2 विकेट चटकाकर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई।

साहिबजादा फरहान का शतकImage Credit : AP04 / 07

साहिबजादा फरहान का शतक

पाकिस्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साहिबजादा फरहान की शानदार शतकीय पारी के दम पर उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। चलिए जानते हैं कि सुपर-8 में पाकिस्तान कब और किससे खेलेगा।

सुपर-8 में पाकिस्तान का पहला मुकाबला Image Credit : AP05 / 07

सुपर-8 में पाकिस्तान का पहला मुकाबला

सुपर-8 राउंड में पाकिस्तान का पहला मुकाबला 21 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। यह मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

सुपर-8 में पाकिस्तान का दूसरा मुकाबला Image Credit : AP06 / 07

सुपर-8 में पाकिस्तान का दूसरा मुकाबला

सुपर-8 में पाकिस्तान का दूसरा मुकाबला 24 फरवरी को होगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी और यह मुकाबला पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

सुपर-8 में पाकिस्तान का तीसरा मुकाबला Image Credit : AP07 / 07

सुपर-8 में पाकिस्तान का तीसरा मुकाबला

सुपर-8 में पाकिस्तान का आखिरी मुकाबला 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ होगा। यह मुकाबला पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!