फाइनल में नहीं, 8 साल पहले सूर्या ने पकड़ा था सबसे महत्वपूर्ण कैच, खुद किया खुलासा

टीम इंडिया ने हाल ही में साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता है। फाइनल मुकाबले में हर खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव की बात करें तो वह भले ही बल्ले से केवल 3 रन ही बना पाए लेकिन उन्होंने डेविड मिलर का अद्भुत कैच पकड़कर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाने में खास रोल निभाया। उनके साथी खिलाड़ी के साथ-साथ पूरे भारत ने यह माना कि यह सूर्या के करियर का सबसे बेहतरीन कैच था, लेकिन खुद 'SKY' ऐसा नहीं सोचते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने 8 साल पहले सबसे महत्वपूर्ण कैच पकड़ा था। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि वह किस कैच की बात कर रहे हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jul 8 2024, 16:00 IST
 वर्ल्ड चैंपियन सूर्या Image Credit : Instagram Surya01 / 05

वर्ल्ड चैंपियन सूर्या

सूर्यकुमार यादव भी उन लकी खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई है। फाइनल मुकाबले में वह भले बल्ले से कमाल न दिखा पाए हो, लेकिन उन्होंने मिलर का अद्भुत कैच पकड़कर टीम इंडिया को हारी बाजी जीता दिया था।

विक्ट्री परेड में शामिल सूर्याImage Credit : Instagram Surya02 / 05

विक्ट्री परेड में शामिल सूर्या

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद टीम का हर एक खिलाड़ी विक्ट्री परेड में भी शमिल हुआ था। इस तस्वीर में ट्रॉफी हवा मे लहराते सूर्या के चेहरे पर जीत की खुशी साफ देखी जा सकती है, लेकिन 7 जुलाई को सूर्या ने फाइनल में लिए कैच को लेकर कुछ प्रतिक्रिया दी है।

8 साल पहले ही पकड़ा था बेस्ट कैचImage Credit : Instagram Surya03 / 05

8 साल पहले ही पकड़ा था बेस्ट कैच

फाइनल में पकड़े गए कैच को लेकर सूर्या ने अपनी शादी की 8वीं सालगिरह पर अपनी पत्नी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की और लिखा कि उस कैच को 8 दिन हो गए हैं, लेकिन वास्तव में मेरा सबसे महत्वपूर्ण कैच 8 साल पहले था।

8 साल पहले किस कैच की बात कर रहे हैं सूर्याImage Credit : Instagram Surya04 / 05

8 साल पहले किस कैच की बात कर रहे हैं सूर्या

दरअसल 7 जुलाई 2016 सूर्या की शादी की तारीख है और उन्होंने इस बार अपनी 8वीं सालगिरह मनाई। इसी मौके पर उन्होंने लिखा कि उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण कैच 8 साल पहले पकड़ा था।

छुट्टी पर हैं सूर्या Image Credit : Instagram Surya05 / 05

छुट्टी पर हैं सूर्या

टी20 वर्ल्ड कप के व्यस्त कार्यक्रम के बाद सूर्या और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी देश से बाहर कहीं छुट्टियां मना रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!