टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान, टॉप पर नहीं हैं विराट

Most Test Century: 5 महीने के लंबे इंतजार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 लौट आया है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज से दोबारा WTC के प्वाइंट्स टेबल में हलचल होना तय है। इस बीच बांग्लादेश के कप्तान ने शतकीय शुरुआत की। नजमुल हसन शांतो ने शतकीय पारी खेली और उन्होंने जिम्बाब्वे के ब्रैंडन टेलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेकिन अब भी वह सबसे सफल कप्तान की लिस्ट में 9वें पोजीशन पर हैं। चलिए जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान कौन सबसे सफल हैं?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 9 2026, 19:30 IST
टेस्ट के शतकवीरImage Credit : ICC01 / 08

टेस्ट के शतकवीर

टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े शतकवीर की बात करें तो विराट कोहली टॉप पर नहीं है। कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में साउथ अफ्रीका टॉप पर है। चलिए जानते हैं कि क्रिकेट के असली फॉर्मेट का सबसे सफल शतकवीरों की लिस्ट में किसका दबदबा रहा है।

नजमुल हसन शांतोImage Credit : ICC02 / 08

नजमुल हसन शांतो

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के कप्तान ने धमाकेदार वापसी की। शांतो ने 130 गेंद में 101 रन की पारी खेली थी। बांग्लादेश के कप्तान के तौर पर यह उनका 5वां टेस्ट शतक है।

शांतो ने तोड़ा टेलर का रिकॉर्डImage Credit : ICC03 / 08

शांतो ने तोड़ा टेलर का रिकॉर्ड

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो ने बतौर कप्तान शतक लगाने के मामले में जिम्बाब्वे को पीछे छोड़ दिया। अब ब्रैंडन टेलर के नाम 4 शतक हैं और शांतो ने 5 शतक के साथ उन्हें पीछे छोड़ दिया।

टॉप पर ग्रीम स्मिथImage Credit : ICC04 / 08

टॉप पर ग्रीम स्मिथ

कप्तान के तौर पर सबसे सफल साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ रहे हैं। कप्तान के तौर पर स्मिथ ने सबसे ज्यादा 25 शतक जड़े हैं।

नंबर दो पर विराट कोहली Image Credit : ICC05 / 08

नंबर दो पर विराट कोहली

इस लिस्ट में नंबर दो पर विराट कोहली का नाम है। वह कप्तान के तौर पर शतक के लगाने के मामले में सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं। विराट 20 शतक के साथ इस लिस्ट में नंबर दो पर हैं।

महेला जयवर्धनेImage Credit : ICC06 / 08

महेला जयवर्धने

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर महेला जयवर्धने हैं। जयवर्धने 14 शतक के साथ चौथे पायदान पर हैं। रिकी पोंटिंग 19 शतक के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

ब्रायन लाराImage Credit : ICC07 / 08

ब्रायन लारा

इस लिस्ट में ब्रायन लारा 5वें नंबर पर हैं। लारा 14 शतक के साथ 5वें नंबर पर हैं।

जो रूटImage Credit : ICC08 / 08

जो रूट

छठे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट का नाम है। रूट ने बतौर कप्तान 14 शतक लगाए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!