एशिया कप 2025 में भारत से भिड़ेगा भारतीय, कौन हैं गाजियाबाद के आर्यंश शर्मा

Who Is Aryansh Sharma Of UAE Cricket Team: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इस बार एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 9 सितंबर से एशिया की 8 टीमें आमने-सामने होंगी और फिर शुरू होगी टी20 की सबसे बड़ी एशियाई टक्कर। ज्यादातर फैंस को 14 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) महामुकाबले का इंतजार है लेकिन सबसे पहले टीम इंडिया (Team India) को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में मेजबान यूएई क्रिकेट टीम से टकराना है। यूएई फिलहाल टी20 ट्राई सीरीज (T20 Tri-Series) खेलने जा रही है जिसमें पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी होंगी। इस सीरीज के लिए यूएई की जो टीम घोषित की गई है, वही संभावित रूप से एशिया कप का स्क्वाड भी है। हम यहां बात करने जा रहे हैं यूएई टीम के एक ऐसे खिलाड़ी की, जो है तो भारतीय, लेकिन अब वो भारतीय टीम को चुनौती देने उतरेगा।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Aug 28 2025, 13:39 IST
टीम इंडिया के सामने भारतीय चुनौतीImage Credit : Instagram/AryanshSharma1301 / 08

टीम इंडिया के सामने भारतीय चुनौती

एशिया कप 2025 जब शुरू होगा तो टूर्नामेंट का दूसरा मैच 10 सितंबर को भारत और मेजबान यूएई के बीच खेला जाएगा। ये इन दोनों टीमों का टूर्नामेंट में पहला मैच होगा। इस मैच में फैंस की नजरें कई भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी, लेकिन कुछ नजरें यूएई टीम के कुछ भारतीय धुरंधरों पर भी होंगी, जिनमें एक हैं आर्यंश शर्मा।

एशिया कप 2025Image Credit : Instagram/AsianCricketCouncil02 / 08

एशिया कप 2025

एशियाई टीम का सबसे बड़ा टूर्नामेंट एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा इस बार यूएई की जमीन पर आयोजित कराया जा रहा है। भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते टूर्नामेंट का वेन्यू बदलना पड़ा था। टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच खेला जाएगा जिसमें 19 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में दो ग्रुप होंगे और दोनों ग्रुप में चार-चार टीमें होंगी। पहले राउंड में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टॉप-2 टीमें सुपर-फोर राउंड खेलेंगी, वहां से दो टीमें निकलकर फाइनल खेलेंगी।

भारत के ग्रुप में कौन-कौन सी टीमेंImage Credit : AP03 / 08

भारत के ग्रुप में कौन-कौन सी टीमें

एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम ग्रुप-ए में है। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, यूएई और ओमान की टीमें हैं। भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई क्रिकेट टीम से जब खेलने उतरेगा तो विरोधी यूएई टीम में कई भारत या भारतीय मूल के खिलाड़ी भी होंगे। उन्हीं में से एक दिलचस्प क्रिकेटर के बारे में यहां आपको बताने जा रहे हैं।

आर्यंश शर्मा टीम इंडिया को देंगे चुनौतीImage Credit : Instagram/AryanshSharma1304 / 08

आर्यंश शर्मा टीम इंडिया को देंगे चुनौती

एशिया कप के लिए यूएई की जो संभावित टीम नजर आ रही है उसमें दो विकेटकीपर हैं। इनमें से एक हैं आर्यंश शर्मा। वही प्रमुख विकेटकीपर भी हो सकते हैं। ये खिलाड़ी भारत से ताल्लुक रखता है और अब एशिया कप 2025 में अगर मैदान पर उतरा तो जिस देश में जन्म हुआ, उसी राष्ट्रीय टीम के खिलाफ खेलता नजर आएगा।

कौन हैं आर्यंश शर्माImage Credit : Instagram/AryanshSharma1305 / 08

कौन हैं आर्यंश शर्मा

यूएई के 20 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यंश शर्मा का जन्म 3 दिसंबर 2004 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था। जब वो दो साल के थे तब उनका परिवार यूएई चला गया था। उन्होंने दुबई में मनिपाल एकेडमी ऑफ हाइयर एजुकेशन से अपनी पढ़ाई की। उनकी बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी और परिवार का समर्थन मिला तो खेल में मेहनत शुरू कर दी।

अब तक कैसा रहा है करियरImage Credit : Instagram/AryanshSharma1306 / 08

अब तक कैसा रहा है करियर

आर्यंश शर्मा ने सबसे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में यूएई टीम का प्रतिनिधित्व किया। उसके बाद वो टी20 विश्व कप 2024 के क्वालीफायर्स के लिए भी यूएई टीम का हिस्सा थे। बड़ा मौका आया साल 2023 में, जब आर्यंश को पहली बार यूएई की सीनियर टीम का बुलावा मिला नेपाल में ट्राई सीरीज खेलने के लिए जिसके जरिए यूएई ने 2023 क्रिकेट विश्व कप के क्वालीफायर्स में भी अपनी जगह बनाई थी। उन्होंने अपना पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ में जर्सी की टीम के खिलाफ खेला था। जबकि 19 अगस्त 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू किया।

पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में लगाया अर्धशतकImage Credit : Instagram/AryanshSharma1307 / 08

पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में लगाया अर्धशतक

गाजियाबाद में जन्मे आर्यंश शर्मा ने 17 अगस्त 2023 को अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज न्यूजीलैंड के खिलाफ किया और पहले ही मैच में 43 गेंदों पर 60 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब तक 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वो 111.28 के स्ट्राइक रेट से 365 रन बना चुके हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं।

विकेटकीपर के तौर पर कैसा है प्रदर्शनImage Credit : Instagram/AryanshSharma1308 / 08

विकेटकीपर के तौर पर कैसा है प्रदर्शन

अब तक 18 वनडे मैचों में 369 रन और 15 टी20 मैचों में 365 रन बना चुका ये खिलाड़ी एक शानदार विकेटकीपर भी है। विकेट के पीछे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक वो 22 कैच लपक चुके हैं और 3 स्टंपिंग को अंजाम दे चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!