केएल राहुल ने आईपीएल में बनाया नया रिकॉर्ड, खुद को दी टक्कर

​दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला शुक्रवार को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ नहीं चला। राहुल 23(14) रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर कैमरन ग्रीन के हाथों लपके गए। भले ही राहुल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे लेकिन उन्होंने इस दौरान पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए बनाए अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Authored by: नवीन चौहानUpdated May 8 2026, 21:40 IST
​दिल्ली कैपिटल्स के लिए पूरे किए एक हजार रन01 / 07

​दिल्ली कैपिटल्स के लिए पूरे किए एक हजार रन

केएल राहुल ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अपने एक हजार रन पूरे कर लिए। ये उपलब्धि उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 24वां मैच खेलते हुए हासिल की।

अपने रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंचे02 / 07

अपने रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंचे

केएल राहुल ने 23 पारी में दिल्ली के लिए एक हजार रन पूरे करके अपने ही आईपीएल रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। राहुल ने पंजाब किंग्स के लिए भी 23 पारी में ही एक हजार रन के आंकड़े को पार किया था। राहुल ऐसे में एक बार फिर किसी एक टीम के लिए सबसे तेज गति से एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

आईपीएल के तीसरे सबसे तेज एक हजारी03 / 07

आईपीएल के तीसरे सबसे तेज एक हजारी

​राहुल सबसे तेज गति से एक टीम के लिए आईपीएल में सबसे तेज गति से एक हजार रन बनाने वाले प्लेयर्स की सूची में तीसरे पायदान पर काबिज हैं। सबसे तेज गति से ये कारनामा क्रिस गेल ने आरसीबी के लिए 20 पारी में किया था। वहीं शॉन मार्श ने पंजाब किंग्स के लिए 21 पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी। राहुल के साथ इस सूची में साझा रूप से तीसरे स्थान पर लिंडल सिमंस हैं। सिमंस ने 23 पारी में मुंबई इंडियन्स के लिए एक हजार रन पूरे किए थे।​

ऐसा रहा है दिल्ली के लिए प्रदर्शन04 / 07

ऐसा रहा है दिल्ली के लिए प्रदर्शन

केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए दो सीजन में खेले 24 मैच की 23 पारी में 4 बार नाबाद रहते हुए 1003 रन बनाए हैं। 52.78 के औसत और 161. 77 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें दो शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 152* उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था।​

आईपीएल 2026 में ऐसा रहा है प्रदर्शन05 / 07

आईपीएल 2026 में ऐसा रहा है प्रदर्शन

​केएल राहुल का आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्रदर्शन शानदार रहा है। राहुल ने 11 मैच की 11 पारी में एक बार नाबाद रहते हुए 468 रन 46.80 के औसत और 180 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 152* उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।​

सीजन में खेली 152* रन की रिकॉर्डतोड़ पारी06 / 07

सीजन में खेली 152* रन की रिकॉर्डतोड़ पारी

​केएल राहुल ने मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 गेंद में 152 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने 226.86 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 16 चौके और 9 छक्के जड़े थे। यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा आईपीएल में खेली सबसे बड़ी पारी का नया रिकॉर्ड है।​

एक बार भी नहीं जीती है ट्रॉफी07 / 07

एक बार भी नहीं जीती है ट्रॉफी

​केएल राहुल 14 साल के आईपीएल करियर में एक बार भी खिताबी जीत हासिल नहीं कर सके हैं। राहुल आरसीबी, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए लीग में खेल चुके हैं​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!