केएल राहुल ने तोड़ा डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 56(42) रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान राहुल ने आईपीएल 2026 में 500 रन के आंकड़े को पार कर लिया डेविड वॉर्नर का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके अलावा उन्होंने एक स्पेशल अर्धशतक भी आईपीएल में पूरा कर लिया। आइए जानते हैं राहुल ने बनाए कौन से रिकॉर्ड?

Authored by: नवीन चौहानUpdated May 18 2026, 02:33 IST
 राजस्थान के खिलाफ 34 गेंद में जड़ा अर्धशतक​01 / 08

राजस्थान के खिलाफ 34 गेंद में जड़ा अर्धशतक​

​दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में अपना अर्धशतक 34 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा किया। उनके आईपीएल करियर का 44वां और सीजन का चौथा अर्धशतक था। मौजूदा सीजन में यह उनका सबसे धीमा अर्धशतक भी है।​

तोड़ा डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड​02 / 08

तोड़ा डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड​

केएल राहुल ने आईपीएल 2026 में 500 रन के आंकड़े को पार करके सबसे ज्यादा बार 500 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राहुल ने करियर में आठवीं बार ये कारनामा किया। डेविड वॉर्नर सात बार सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे थे। राहुल अब केवल विराट कोहली से पीछे हैं जिन्होंने 9 बार सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।​

ऐसा रहा है सीजन में प्रदर्शन03 / 08

ऐसा रहा है सीजन में प्रदर्शन

​आईपीएल 2026 में केएल राहुल ने 13 मैच की 13 पारी में एक बार नाबाद रहते हुए 533 रन 44.41 के औसत और 171.93 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 152 उनका सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। सीजन में राहुल ने 51 चौके और 27 छक्के जड़े हैं।​

कब-कब पार किया 500 का आंकड़ा04 / 08

कब-कब पार किया 500 का आंकड़ा

केएल राहुल के आईपीएल में सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने का सिलसिला साल 2018 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए शुरू हुआ था। उसके बाद वो साल 2019, 2020, 2021, 2022, 2024, 2025 और अब 2026 में 500 रन के आंकड़े को पार करने में सफल हुए हैं। IPL 2023 में राहुल बीच सीजन चोट की वजह से बाहर हो गए थे। इसी वजह से 500 रन का आंकड़ा पार उस साल पार नहीं कर सके।​

साल 2020 रहा था सर्वश्रेष्ठ05 / 08

साल 2020 रहा था सर्वश्रेष्ठ

​केएल राहुल के लिए आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ सीजन साल 2020 का रहा है। उस सीजन उन्होंने 670 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ऑरैंज कैप भी दी गई थी। 2018 में उनके बल्ले से 659 और 2021 में 626 रन सीजन में निकले थे।​

जड़ा स्पेशल अर्धशतक06 / 08

जड़ा स्पेशल अर्धशतक

केएल राहुल ने 56(42) रन की पारी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलकर आईपीएल में स्पेशल अर्धशतक पूरा कर लिया। राहुल इंडियन प्रीमियर लीग में 50 रन से ज्यादा की 50 या उससे ज्यादा पारी खेलने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 149वीं पारी में बल्लेबाजी करते हुए हासिल की है। राहुल ने आईपीएल में 44 अर्धशतक और 6 शतक जड़े हैं।

स्पेशल क्लब में हुई एंट्री07 / 08

स्पेशल क्लब में हुई एंट्री

केएल राहुल आईपीएल इतिहास में 50 रन से ज्यादा की सबसे ज्यादा पारी खेलने के मामले में पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में विराट कोहली (76) पहले, डेविड वॉर्नर (66) दूसरे, शिखर धवन (53) तीसरे, रोहित शर्मा (51) चौथे पायदान पर हैं। पचास रन से ज्यादा की 50 पारियों के साथ केएल राहुल पांचवें पायदान पर काबिज हो गए हैं।​

ऐसा रहा है आईपीएल करियर08 / 08

ऐसा रहा है आईपीएल करियर

​केएल राहुल ने आईपीएल में खेले 158 मैच की 149 पारी में 24 बार नाबाद रहते हुए 46.04 के औसत और 138.70 के स्ट्राइक रेट से 5755 रन बनाए हैं। इसमें 6 शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 152 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!