IPL में स्पेशल हैट्रिक पूरी करने वाले पहले प्लेयर बने केएल राहुल

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे केएल राहुल ने शुक्रवार को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में बतौर बल्लेबाज एक अनोखी हैट्रिक पूरी कर ली। साल 2013 में आरसीबी के लिए खेलते हुए आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहनकर वो कारनामा कर दिखाया है जो उनसे पहले और कोई खिलाड़ी लीग के इतिहास में नहीं कर पाया।

Authored by: नवीन चौहानUpdated May 9 2026, 07:40 IST
दिल्ली कैपिटल्स के लिए बने एक हजारी01 / 08

दिल्ली कैपिटल्स के लिए बने एक हजारी

दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल ने एक हजार रन 24वें मैच की 23वीं पारी में पूरे कर लिए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि कोलकाता के खिलाफ 23(14) रन की छोटी सी पारी के दौरान हासिल की।​

तीन टीम के लिए एक हजार रन बनाने वाले पहले प्लेयर02 / 08

तीन टीम के लिए एक हजार रन बनाने वाले पहले प्लेयर

केएल राहुल आईपीएल के इतिहास में तीन टीम के लिए एक हजार रन के आंकड़े को पार करने वाले लीग के इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने आईपीएल में पांच टीमों आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की नुमाइंदगी की और पंजाब, लखनऊ और दिल्ली के लिए खेलते हुए एक हजार से ज्यादा रन बनाने में सफल हुए।​

पंजाब किंग्स के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन03 / 08

पंजाब किंग्स के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन

​केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर में सबसे ज्यादा रन पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए बनाए हैं। राहुल ने पंजाब के लिए चार सीजन(2018 से 2021) तक खेले और इस दौरान 55 मैच में 2548 रन बनाए। जिसमें 2 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 132 पंजाब के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।​

लखनऊ की जर्सी में भी दिखाई नवाबी04 / 08

लखनऊ की जर्सी में भी दिखाई नवाबी

केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तीन सीजन(2022 से 2024) खेले। इस दौरान उन्होंने 38 मैच में 1410 रन 2 शतक और 10 अर्धशतक की मदद से बनाए। नाबाद 103 उनका लखनऊ के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।​

दिल्ली की जर्सी में भी जीत रहे हैं दिल05 / 08

दिल्ली की जर्सी में भी जीत रहे हैं दिल

​केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अबतक खेले 24 मैच की 24 पारी में 4 बार नाबाद रहते हुए 1003 रन 52.78 के औसत और 161.77 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें दो शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 152* उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था।​

आईपीएल 2026 में ऐसा रहा है प्रदर्शन06 / 08

आईपीएल 2026 में ऐसा रहा है प्रदर्शन

केएल राहुल का आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्रदर्शन शानदार रहा है। राहुल ने 11 मैच की 11 पारी में एक बार नाबाद रहते हुए 468 रन 46.80 के औसत और 180 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 152* उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।​

राहुल का ऐसा रहा है आईपीएल करियर07 / 08

राहुल का ऐसा रहा है आईपीएल करियर

केएल राहुल ने आईपीएल में अबतक खेले 161 मैच में 24 बार नाबाद रहते हुए 5,710 रन 45.68 के औसत और 138.76 के स्ट्र्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें 6 शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 152 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।​

एक बार किया ऑरेंज कैप पर कब्जा08 / 08

एक बार किया ऑरेंज कैप पर कब्जा

आईपीएल में एक सीजन में सात बार 500 से ज्यादा रन बना चुके केएल राहुल एक बार ऑरेंज कैप अपने नाम करने में सफल रहे हैं। उन्होंने साल 2020 में पंजाब के लिए खेलते हुए 14 मैच में सबसे ज्यादा 670 रन बनाए थे।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!