भारत-पाकिस्तान मैच में ये रहे इंडिया के 3 हीरो

Team India heroes against Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एक लो स्कोरिंग मैच में केवल 6 रनों से मात दे दी। ये भारतीय क्रिकेट टीम की पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सातवीं जीत थी। इसमें जहां जसप्रीत बुमराह की कातिलाना गेंदबाजी का खास योगदान रहा वहीं दूसरी ओर ऋषभ पंत ने भी बल्ले से अपना लोहा मनवाया। आइए जानते हैं कि भारत की जीत के 3 बड़े हीरो।

​

Authored by: SIddharth Sharma Updated Jun 10 2024, 08:09 IST
जसप्रीत बुमराह01 / 05

जसप्रीत बुमराह

मैच में भारतीय टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो जसप्रीत बुमराह रहे। ने चार ओवर के स्पेल में तीन विकेट लिए। बुमराह ने सिर्फ 14 रन दिए और 14 डॉट बॉल फेंकी। उन्होंने 19वें ओवर में सिर्फ 3 रन दिए, जब पाकिस्तान को आखिरी दो ओवर में 21 रन चाहिए थे। एक समय जब पाकिस्तान हावी लग रही थी तब बुमराह आए और मोहम्मद रिजवान का विकेट लेकर पूरा गेम पलट दिया।​

हार्दिक पांड्या02 / 05

हार्दिक पांड्या

मैच में भारतीय टीम के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या बल्ले से तो कुछ कमाल नहीं कर पाए लेकिन गेंद से उनका जादू खूब चला। हार्दिक पांड्या ने फखर जमान और शादाब खान का महत्वपूर्ण विकेट झटका और मैच का रुख पलट कर रख दिया।​

ऋषभ पंत03 / 05

ऋषभ पंत

मैच में एक तरफ जहां सारे भारतीय बल्लेबाज परेशानी में दिखे वहीं दूसरी ओर ऋषभ पंत ने बेबाकी से बल्लेबाजी की। पंत को शुरुआत में 3 बड़े जीवनदान मिले लेकिन बाद में उन्होंने उसका खूब फायदा उठाया और 41 रनों की शानदार पारी खेली।​

भारत ने ऐसे दी पाकिस्तान को मात04 / 05

भारत ने ऐसे दी पाकिस्तान को मात

​मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम केवल 119 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई और 120 रनों का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई।​

पाकिस्तान के लिए राह मुश्किल05 / 05

पाकिस्तान के लिए राह मुश्किल

​इस करारी हार के बाद अब पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। टीम को अपने बचे हुए मैच तो जीतने होंगे ही साथ ही दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना होगा।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!