IPL में जसप्रीत बुमराह की पहली विकेट, 13 साल पहले 4 अप्रैल को ही किया था कमाल

Cricket Tale Jasprit Bumrah Ki Pahli IPL Wicket: दुनिया और आईपीएल के सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आज ही के दिन, 4 अप्रैल 2013 को आईपीएल में अपना डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में ही जसप्रीत बुमराह ने दिखाया था कि वह भविष्य के स्टार है। आरसीबी के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने दिग्गजों को धराशाई कर दिया था। क्या आपको पता है आईपीएल में जसप्रीत बुमराह का पहला शिकार कौन बना था। यानी उनकी पहली विकेट कौन था। चलिए हम बताते हैं।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Apr 8 2026, 15:25 IST
एमआई का घातक हथियार बन गए हैं बुमराहImage Credit : BCCI01 / 07

एमआई का घातक हथियार बन गए हैं बुमराह

मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को गुजरात की गलियों से खोजा। साल 2013 में मुंबई ने इस युवा तेज गेंदबाज को डेब्यू करने का मौका दिया। अपने खास एक्शन और घातक यॉर्कर की वजह से उस दिन से आज तक बुमराह मुंबई के घातक हथियार बन गए हैं।

बेंगलुरु में खेला गया था मुकाबलाImage Credit : BCCI02 / 07

बेंगलुरु में खेला गया था मुकाबला

आज ही के दिन 4 अप्रैल 2013 को बुमराह ने अपना आईपीएल डेब्यू किया। मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग इलेवन में जगह दी। यह सीजन का दूसरा मैच था। बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान रिकी पोंटिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

विराट ने लिया आड़े हाथImage Credit : BCCI03 / 07

विराट ने लिया आड़े हाथ

आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। तिलकरत्ने दिलशान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली और क्रिस गेल (92 रन) ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 25 रन जोड़े। विराट कोहली ने बुमराह को आड़े हाथ लिया।

कोहली ने लगाए तीन चौकेImage Credit : BCCI04 / 07

कोहली ने लगाए तीन चौके

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह के एक ओवर तीन चौके जड़े। मुंबई के लिए बुमराह पांचवां ओवर करने आए। ओवर की पहली गेंद पर स्टार विराट कोहली ने चौका जड़ा। दूसरी गेंद पर फिर विराट ने युवा बुमराह को चौका लगाया। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर विराट ने फिर चौका जड़ा।

बुमराह ने लिया बदलाImage Credit : BCCI05 / 07

बुमराह ने लिया बदला

तीन चौका लगने के बाद युवा बुमराह पर दवाब था। कमेंट्री में आवाजें आने लगीं कि बुमराह का डेब्यू खराब हो गया है। लेकिन बुमराह ने पांचवीं गेंद पर गजब की वापसी कि और वर्ल्ड क्रिकेट को शांत करा दिया। बुमराह ने क्रीज से काफी दूर से गेंद फेंकी और अंदर की ओर तेज एंगल बनाया। कोहली शॉट खेलने के लिए आगे निकले हुए थे। वह बीट हुए और गेंद पैड पर लगी। अंपायर ने अंगुली उठाई और बुमराह को उनकी पहली आईपीएल विकेट मिल गई और बदला भी ले लिया। कोहली का विकेट लेकर बुमराह ने तेज दहाड़ लगाई। ​

मुंबई को मिली दो रन से हार पर बुमराह का हुआ उदयImage Credit : BCCI06 / 07

मुंबई को मिली दो रन से हार पर बुमराह का हुआ उदय

बुमराह ने आईपीएल में अपनी पहली विकेट विराट कोहली के रूप में ली। अपने डेब्यू मैच में, उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर 3 विकेट लिए और अपने पहले ही आईपीएल विकेट के रूप में विराट कोहली को आउट किया। इसके बाद दो अन्य बल्लेबाजों को शिकार बनाया, जिसमें मयंक अग्रवाल और करुण नायर शामिल रहे। बुमराह ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। हालांकि, मुंबई यह मैच 2 रन से हार गई। हालांकि, बुमराह का उदय हो गया था।

इतिहास रचने की दहलीज पर जसप्रीत बुमराहImage Credit : BCCI07 / 07

इतिहास रचने की दहलीज पर जसप्रीत बुमराह

आईपीएल में जसप्रीत बुमराह की पहली विकेट विराट कोहली थे तो 100वां विकेट भी विराट कोहली रहे। दिल्ली के खिलाफ बुमराह इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। दिल्ली के खिलाफ अगर वह एक विकेट लेने में सफल रहते हैं तो बुमराह आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज और कुल तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे। भुवनेश्वर कुमार 199 विकेट के साथ बुमराह से आगे हैं। बुमराह के नाम 183 विकेट दर्ज हैं। वह फिलहाल ड्वेन ब्रावो के बराबरी में हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!