भारत-पाकिस्तान की टीमें जब भी आपस में टकराती है, मुकाबले में रोमांच सातवें आसमान पर होता है। इतना ही नहीं खिलाड़ियों के बीच भी नोंकझोंक देखने को मिलती है। ऐसे कई उदाहरण हैं, जिसने भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान सुर्खियां बटोरी हैं। एक ऐसा ही किस्सा इरफान पठान ने सुनाया है जब अफरीदी उन्हें छेड़ रहे थे और उन्होंने, उनकी बोलती बंद कर दी थी। (साभार-ICC)
यह किस्सा साल 2006 का है जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान का दौरा किया था। इस दौरान अफरीदी ने इरफान पठान को बच्चा कहकर छेड़ा था। इसके बाद पठान ने जो किया उससे लाला की बोलती ही बंद हो गई थी। (साभार-Irfan Pathan X)
पठान ने लल्लनटॉप को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि टीम कराची से लाहौर जा रही थी। दोनों टीम के खिलाड़ी साथ बैठे थे। इस दौरान अफरीदी आए और उन्होंने मेरे सिर पर हाथ रखकर मेरे बाल बिगाड़ दिए। उन्होंने पूछा, "कैसे हो बच्चे?" मैंने कहा, "कब से तुम मेरे बाप बन गए?" बचकाना व्यवहार असल में उनका था। वो मेरे दोस्त नहीं थे।
पठान ने बताया कि वह मेरे बगल में बैठे थे। वह यहीं नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने गाली भी दी। फिर क्या था पठान ने मुंहतोड़ जवाब दिया और अफरीदी की बोलती बंद कर दी, लेकिन इसके लिए उन्होंने पास बैठे अब्दुल रज्जाक का सहारा लिया। (साभार-ICC)
इरफान पठान ने बताया कि उन्होंने अब्दुल रज्जाक से पूछा कि यहां कौन-कौन से मीट मिलते हैं। रज्जाक ने जानकारी दी, लेकिन इस बीच पठान ने कुत्ते की मीट के बारे में रज्जाक से पूछ लिया। (साभार-ICC)
मैंने कहा, अफरीदी ने कुत्ते का मांस खा लिया है, तभी से भौंक रहा है।" इसके बाद अफरीदी कुछ कह ही नहीं पाए। जो कुछ भी वो कहते, मैं बस यही कहता, "देखो, फिर से भौंक रहा है।" इसके बाद पूरी यात्रा के दौरान वो चुप रहे। इस घटना से उन्हें समझ आ गया कि बातों में वो मुझसे जीत नहीं सकते। (साभार-BCCI)
भारत को इस दौरे पर टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि वनडे सीरीज में उसे जीत मिली थी। पाकिस्तान ने 3 मैच की टेस्ट सीरीज 1-0 से जबकि भारत ने 5 मैच की वनडे सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था। (साभार-ICC)