आईपीएल 2026 ऑक्शन की इस बार खास बात ये रही कि इसमें युवा खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी है। टीमों ने ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसा इन्हीं पर बहाया है और दिग्गज खिलाड़ी अनसोल्ड रहे हैं।
कोलकाता नइट राइडर्स का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी सुनील नरेन हैं जिनकी उम्र 37 साल है। वहीं सबसे युवा प्लेयर तेजस्वी सिंह है जो कि 22 साल के हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स का सबसे युवा प्लेयर नमन तिवारी हैं जो कि 20 साल के हैं वहीं सबसे उम्रदराज खिलाड़ी मोहम्मद शमी है जो कि 35 साल के हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम के सबसे युवा प्लेयर अल्लाह गजनाफर हैं जो कि 19 साल के हैं। वहीं सबसे उम्रदराज रोहित शर्मा हैं जो कि 38 साल के हैं।
पंजाब किंग्स की टीम के सबसे युवा प्लेयर विशाल निशाद हैं जिनकी उम्र 20 साल हैं वहीं सबसे उम्रदराज मार्कस स्टोइनिस हैं जिनकी उम्र 36 साल है।
राजस्थान रॉयल्स के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं जिनकी उम्र 14 साल है वे लीग के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। वहीं सबसे उम्रदराज रवींद्र जडेजा हैं जो कि 37 साल के हैं।
आरसीबी के सबसे युवा प्लेयर विहान मल्होत्रा हैं जो कि 18 साल के हैं। वहीं सबसे उम्रदराज विराट कोहली हैं जो कि 37 साल के हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हर्षल पटेल हैं जिनकी उम्र 35 साल हैं। वहीं सबसे युवा साकिब हुसैन हैं जिनकी उम्र 21 साल हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के सबसे युवा खिलाड़ी साहिल पारेख हैं जिनकी उम्र 18 साल है। वहीं सबसे बुजुर्ग प्लेयर मिलर हैं जिनकी उम्र 36 साल हैं।
गुजरात टाइटंस के सबसे युवा प्लेयर कुमार कुशाग्र हैं जिनकी उम्र 21 साल है। वहीं सबसे उम्रदराज इशांत शर्मा हैं जिनकी उम्र 37 साल हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे युवा प्लेयर आयुष महात्रे हैं जिनकी उम्र 18 साल है। वहीं सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी धोनी हैं जिनकी उम्र 44 साल है।