न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा के पास सिक्सर किंग बनने का मौका
Rohit Sharma Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज से वड़ोदरा में होने जा रहा है। रोहित शर्मा का यह साल का पहला असाइनमेंट होगा और इसे उनके पास खास बनाने का मौका है। दरअसल वह इतिहास रचने के करीब हैं और जिस फॉर्म में हैं उन्हें ऐसा करने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। 2025 में भारत के लिए इस फॉर्मेट में दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे हिटमैन के सामने दुनिया का पहला खिलाड़ी बनने का मौका है। चलिए जानते हैं कि आखिर वह कौन सा रिकॉर्ड है जिसे वह हासिल कर सकते हैं।
पहले ही मैच में मौका
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज वड़ोदरा में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के पास है जबकि न्यूजीलैंड का नेतृत्व माइकल ब्रेसवेल कर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस वनडे सीरीज का भले ही उतना महत्व न हो, लेकिन रोहित और विराट कोहली के लिए आज से ही वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू हो जाएगी। इस मुकाबले में रोहित के पास इतिहास रचने का मौका है।
ODI के सिक्सर किंग रोहित
रोहित शर्मा पहले ही वनडे फॉर्मेट के सिक्सर किंग बन चुके हैं। इस फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड हिटमैन के पास ही है। वह अब तक 271 पारी में 355 छक्के लगा चुके हैं। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 351 छक्कों के साथ नंबर दो पर हैं।
इतिहास की दहलीज पर रोहित
अब रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ऐसे रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं जो आज तक कोई भी हासिल नहीं कर पाया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो रोहित अब तक 648 छक्के लगा चुके हैं और वह 650 छक्के पूरे करने की दहलीज पर खड़े हैं।
बन सकते हैं दुनिया के पहले खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वड़ोदरा में होने वाले पहले मुकाबले में अगर रोहित शर्मा दो छक्के लगा देते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। वनडे में 355 छक्कों के अलावा रोहित टेस्ट में 88 और टी20 में 205 छक्के लगा चुके हैं।
T20I के सिक्सर किंग रोहित
वनडे ही नहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी रोहित का छक्के मारने में कोई जवाब नहीं है। इस फॉर्मेट में वह 151 पारी में 205 छक्के लगा चुके हैं। इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 छक्के लगाने वाले पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं।
ODI में रोहित की खास उपलब्धियां
वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर, वनडे में सबसे अधिक छक्के, अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक छक्के, टी20 में सबसे अधिक छक्के सहित इस फॉर्मेट में वह सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में नंबर 3 पर हैं। उनसे ज्यादा इस फॉर्मेट में शतक केवल विराट और सचिन ने लगाए हैं।
इकलौते कप्तान
इसके अलावा रोहित बिना एक भी मैच गंवाए टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान भी हैं। वह आईसीसी ट्रॉफी जीतने के मामले में धोनी के बाद दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं।
ऐसे सिलेंडर का भूलकर भी न करें इस्तेमाल, जान-माल का हो सकता है भारी नुकसान
Jio का सबसे बढ़िया पूरे 90 दिनों वाला प्लान, 200GB डाटा कहीं और नहीं मिलेगा
पशुओं की वजह से अब नहीं होंगे सड़क हादसे! NHAI ने शुरू किया ये सिस्टम
बसंत पंचमी 2026 किस तारीख को है, सरस्वती पूजा की तैयारी के लिए अभी से देखें बसंत पंचमी के रंगोली डिजाइन
देश के इकलौते नेता जो बने 2 राज्यों के मुख्यमंत्री, चार बार संभाली CM की कुर्सी
सतना में आश्रम के बाहर पहुंचा टाइगर, हरकत करते CCTV में कैद
'1000 करोड़ कमाने वाली है...' खतरनाक लुक में नजर आए धनुष, रिलीज हुआ Kara का पोस्टर
खतरनाक या कमाल? सिर पर जलता चूल्हा रखकर किया डांस, महिला का वीडियो देख लोग रह गए दंग
हाथी मांसाहारी होते हैं या शाकाहारी, नहीं जानते होंगे असली सच
BMC Election 2026: स्माइल न करने पर हो रही ट्रोलिंग के बीच सामने आया हेमा मालिनी का नया वीडियो, एक्ट्रेस ने कहा- 'अब ये मत...'
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited