ICC की सालाना रैंकिंग में टीम इंडिया को हो गया भारी नुकसान

​ICC Yearly Rankings 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2024-25 की सालाना आईसीसी रैंकिंग जारी कर दी है। आईसीसी ने तीनों फॉर्मेंट की अलग-अलग रैंकिंग जारी की है। नई रैंकिंग में जहां भारतीय टीम का व्हाइट बॉल क्रिकेट में वर्चस्व बरकरार नजर आ रहा है वहीं दूसरी ओर रेड बॉल में टीम इंडिया को बड़ा नुकसान होता नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि टीम इंडिया का तीनों फॉर्मेंट की रैंकिंग में क्या हाल है।


Authored by: SIddharth Sharma Updated May 5 2025, 17:10 IST
​भारतीय टीम को बड़ा नुकसान01 / 06

​भारतीय टीम को बड़ा नुकसान

​आईसीसी की सालाना टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम को बड़ा नुकसान हो गया है। टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में पिछले साल तीसरे नंबर पर थी लेकिन अब वे चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।​

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायमImage Credit : ICC/BCCI/X02 / 06

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बादशाहत कायम रही है। कंगारुओं ने 126 अंक है और वे नंबर वन पर बड़ी बढ़त के साथ काबिज हैं। पिछले साल भी वे ही टेबल टॉपर्स थे।​

​इंग्लैंड को बंपर फायदाImage Credit : ICC/BCCI/X03 / 06

​इंग्लैंड को बंपर फायदा

​इंग्लैंड क्रिकेट टीम को इस रेंकिंग में फायदा हो गया है। वे दो स्थान चढ़ते हुए नंबर 2 पर पहुंच गई है। उन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल खेल रही द.अफ्रीका को भी पीछे छोड़ दिया है।​

​भारत के नुकसान के पीछे की वजहImage Credit : ICC/BCCI/X04 / 06

​भारत के नुकसान के पीछे की वजह

​भारतीय क्रिकेट टीम के इस खराब प्रदर्शन के पीछे की मुख्य वजह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और न्यूजीलैंड का भारत दौरा रहा है जिसमें टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है।​

​वनडे की टॉप टीमImage Credit : ICC/BCCI/X05 / 06

​वनडे की टॉप टीम

​चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता भारतीय टीम वनडे में भी बड़े अंतर के साथ नंबर एक पर मौजूद है। भारत इस दबदबे को बरकरार रखना चाहेगी।​

​टी20 में बादशाहत जारीImage Credit : ICC/BCCI/X06 / 06

​टी20 में बादशाहत जारी

​टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता भारतीय टीम की टी20 रैंकिंग में नंबर एक की पोजिशन अब भी बरकरार है। टीम इंडिया लगातार इस फॉर्मेंट पर राज कर रही है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!