हर्षा भोगले ने चुनी IPL की ऑलटाइम प्लेइंग 11, RCB के ये खिलाड़ी शामिल

Harsha Bhogle All Time IPL Playing eleven: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल को 17 साल हो गए हैं और इसके अगले सीजन की तैयारियां जारी हैं। इस टूर्नामेंट में कई धाकड़ खिलाड़ियों ने अपना जौहर बिखेरा है। इन्हीं में से फेमस कमेंट्रेटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हर्षा भोगले ने अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 चुनी है।


​

Authored by: SIddharth Sharma Updated Aug 31 2024, 07:40 IST
सात भारतीय शामिलImage Credit : IPL/BCCI/X01 / 06

सात भारतीय शामिल

​हर्षा भोगले की प्लेइंग 11 में उन्होंने सात भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें दो स्पिनर एक धाकड़ ऑलराउंडर और चार शानदार बल्लेबाज शामिल हैं।​

​एमएस धोनी को बनाया कप्तानImage Credit : IPL/BCCI/X02 / 06

​एमएस धोनी को बनाया कप्तान

​हर्षा भोगले ने आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ही अपनी टीम की कमान सौंपी है। धोनी को विकेटकीपर के रुप में भी शामिल किया गया है।​

रोहित शर्मा को नहीं मिली जगहImage Credit : IPL/BCCI/X03 / 06

रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह

​हर्षा भोगले ने मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने गेल और कोहली से ओपनिंग कराई है।​

आरसीबी के इन खिलाड़ियों को दी जगहImage Credit : IPL/BCCI/X04 / 06

आरसीबी के इन खिलाड़ियों को दी जगह

​हर्षा भोगले ने टीम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को तीन प्लेयर्स को शामिल किया है। इसमें क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी डी विलियर्स शामिल हैं।​

केकेआर का केवल एक खिलाड़ी शामिलImage Credit : IPL/BCCI/X05 / 06

केकेआर का केवल एक खिलाड़ी शामिल

​हर्षा भोगले ने चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के केवल एक ही खिलाड़ी को अपनी टीम में जगह दी है। वह कोई और नहीं बल्कि आंद्रे रसेल है।​

हर्षा भोगले की ऑलटाइम प्लेइंग 11Image Credit : IPL/BCCI/X06 / 06

हर्षा भोगले की ऑलटाइम प्लेइंग 11

​क्रिस गेल, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डी विलियर्स, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), हार्दिक पांड्या, आंद्रे रसेल, आर अश्निन, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, लसिथ मलिंगा।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!