गुजरात टाइटंस की टीम बाकी टीमों की ही तरह आईपीएल ऑक्शन में केवल 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। जिसमें से केवल एक विदेशी हो सकता है। विदेशी को छोड़ दिया जाए तो तीन भारतीय कौन से होंगे इसे लेकर टेंशन बड़ गई है। टीम के तीन खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन से दावा ठोक रहे हैं।
आईपीएल 2022 की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस पिछले सीजन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। नए कप्तान के साथ उतरी टीम केवल 5 मैच जीतकर प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी।
गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने विदेश में अपनी कला का जौहर दिखाया है। साईं सुदर्शन लैंक्शायर की ओर से खेलते हुए शतक जड़ चुके हैं।
अभिनव मनोहर ने महाराजा टी20 लीग में केवल 10 मैचों में ही 507 रन बना लिए हैं। वे तेजी से रन बना रहे हैं।
गुजरात टाइटंस के स्टार गेंदबाज साईं किशोर ने डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया में एंट्री की राह खोल दी है। उन्होंने हाल ही में बुची बाबू टूर्नामेंट में कई बड़े खिलाड़ियों को आउट किया है।