इन 5 पेड़ों के नीचे दीपक जलाने से बदल जाती है किस्मत, घर में आती है सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में प्रकृति की पूजा का विशेष महत्व है। पेड़-पौधों को देवतुल्य माना गया है और कुछ विशेष पेड़ों को पूजनीय भी। मान्यता है कि यदि इन पवित्र पेड़ों के नीचे नियमित रूप से दीपक जलाया जाए, तो न केवल घर में सुख-समृद्धि आती है बल्कि किस्मत भी बदलने लगती है। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच पवित्र वृक्षों के बारे में।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Jun 13 2025, 12:27 IST
बेहद शुभ माने जाते हैं ये पौधेImage Credit : Canva01 / 06

बेहद शुभ माने जाते हैं ये पौधे

कहते हैं इन पांच पेड़ों के नीचे श्रद्धा से दीपक जलाना न केवल धार्मिक दृष्टि से शुभ है, बल्कि यह मानसिक शांति और ऊर्जा का भी स्रोत बनता है। चलिए जानते हैं इन 5 चमत्कारी पौधों के बारे में।

पीपल का पेड़Image Credit : Canva02 / 06

पीपल का पेड़

पीपल को देव वृक्ष माना गया है। यह त्रिदेवों – ब्रह्मा, विष्णु और महेश – का वास स्थल माना जाता है। शनिवार या पूर्णिमा को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। इससे पितृ दोष और शनि दोष कम होता है।

बरगद का पेड़Image Credit : Canva03 / 06

बरगद का पेड़

बरगद को दीर्घायु और वैवाहिक सुख का प्रतीक माना गया है। वट सावित्री व्रत में महिलाएं इसकी पूजा करती हैं। बरगद के नीचे दीपक जलाने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है।

 तुलसी का पौधाImage Credit : Canva04 / 06

तुलसी का पौधा

तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप माना गया है। प्रतिदिन संध्या के समय तुलसी के आगे दीपक जलाने से घर में दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मी निवास करती हैं।

केले का पेड़Image Credit : Canva05 / 06

केले का पेड़

गुरुवार को केले के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है, जिससे जीवन में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होता है।

नीम का पेड़Image Credit : Canva06 / 06

नीम का पेड़

नीम को शुद्धता और आरोग्यता का प्रतीक माना गया है। नीम के नीचे दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण पवित्र बना रहता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!