इन तीन राशियों पर सूर्य देव रहते हैं मेहरबान, जीवन में नहीं रहती किसी चीज की कमी, चेक करें कहीं इसमें आपकी राशि तो नहीं शामिल?

ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है और इसकी कृपा से व्यक्ति को जीवन में सुख, समृद्धि, और सफलता प्राप्त होती है। जानिए किन राशियों पर सूर्य की विशेष कृपा रहती है।

Authored by: लवीना शर्माUpdated May 15 2025, 09:19 IST
सूर्य देव की प्रिय राशियांImage Credit : Canva01 / 05

सूर्य देव की प्रिय राशियां

ज्योतिष अनुसार तीन ऐसी राशियां हैं जिन पर सूर्य देव की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। ये राशियां हैं मेष, सिंह और धनु। इन राशियों के लोग ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। इन्हें लाइफ में सारे सुख प्राप्त होते हैं। ये लोग जिस काम में हाथ डालते हैं उसमें सफलता पाते हैं। चलिए जानते हैं सूर्य देव की प्रिय राशियों के बारे में विस्तार से यहां।

मेष राशिImage Credit : Canva02 / 05

मेष राशि

मेष सूर्य देव की उच्च राशि है। इसलिए इस राशि में सूर्य का प्रभाव शुभ माना जाता है। कहते हैं इस राशि के लोगों पर सदैव सूर्य की कृपा रहती है। ये लोग ऊर्जावान, साहसी और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। करियर में खूब ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। जो ठान लेते हैं पूरा करके ही दम लेते हैं।

सिंह राशिImage Credit : Canva03 / 05

सिंह राशि

ये सूर्य देव की सबसे प्रिय राशि मानी जाती है क्योंकि इस राशि के स्वामी खुद सूर्य देव ही हैं। इन लोगों के अंदर नेतृत्व क्षमता काफी अच्छी होती है। ये लोग आत्मविश्वास और साहस से भरपूर होते हैं। करियर में खूब सफलता पाते हैं। जिस काम में हाथ डालते हैं पूरा करके ही दम लेते हैं। ये बड़े लीडर बनते हैं। समाज में भी इन्हें खूब सम्मान प्राप्त होता है।

धनु राशिImage Credit : Canva04 / 05

धनु राशि

धनु राशि भी सूर्य देव को प्रिय है। इस राशि के जातक भाग्यशाली होते हैं और कार्य, व्यवसाय और अध्ययन में सफल होते हैं। ये मेहनती होते हैं और सफलता पाकर ही दम लेते हैं। सूर्य की कृपा से इन्हें लाइफ में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।

सूर्य की कृपा होने पर क्या होता है?Image Credit : Canva05 / 05

सूर्य की कृपा होने पर क्या होता है?

कहते हैं जिन पर सूर्य की कृपा बरसती है ऐसे लोग लाइफ में खूब सम्मान प्राप्त करते हैं। ये जो ठान लें उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहता है।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!