शनि की सीधी चाल करेगी कमाल, ये 4 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल

Shani Margi 2025: आगामी 28 नवंबर को न्यायाधीश शनि मीन राशि में मार्गी होने वाले हैं। वे अभी वक्री चाल रहे हैं, जिससे कुछ राशि वालों को कष्ट झेलना पड़ रहा है। शनि के मार्गी होते ही इन राशि वालों के जीवन में अचानक से बदलाव आ जाएगा। इन राशि वालों के जीवन में आने वाली दिक्कतें सॉल्व हो जाएंगी। आइए जानते हैं कि शनि के मार्गी होने से किन राशि वालों को लाभ होगा।

सीधी चाल चलेंगे शनि
01 / 06

सीधी चाल चलेंगे शनि

Shani Margi 2025: 28 नवंबर 2025, सुबह 9:20 बजे न्यायाधीश शनि मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। इसका मतलब है कि वे सीधी चाल चलने लगेंगे। इससे 13 जुलाई से चला आ रहा वक्री काल समाप्त होगा और जीवन में रुकी हुई गाड़ी फिर से दौड़ने लगेगी। मीन में शनि आध्यात्मिकता, करुणा और दीर्घकालिक स्थिरता देते हैं। इसके साथ ही कुछ राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। इनकी लाइफ में करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों में बड़ा उछाल आएगा। इसके साथ ही इन राशि वालों को इस दौरान बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को इससे लाभ होगा।

मेष राशि
02 / 06

​मेष राशि​

मेष राशि वालों के लिए शनि 12वें भाव में हैं, लेकिन मार्गी होने पर दूसरे भाव (धन) पर पूर्ण दृष्टि डालेंगे। वक्री काल में खर्चे बढ़े थे, बचत घट रही थी, लेकिन अब स्थिति पलटेगी। विदेश से कमाई, गुप्त स्रोतों से धन या पुरानी निवेश से लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति आएगी, वाणी मधुर होगी और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य संबंधी पुरानी परेशानियां दूर होंगी। यह समय वित्तीय सुधार का है। इससे खर्चों पर नियंत्रण आएगा और बचत अपने आप बढ़ने लगेगी। 28 नवंबर के बाद आप महसूस करेंगे कि धन आपके पास खिंचा चला आ रहा है। यह शनि की कृपा है, जो आपके धन भाव को मजबूत बनाएगी।

वृषभ राशि
03 / 06

वृषभ राशि​

वृषभ राशि वालों के लिए शनि आपके 11 वें यानी लाभ के भाव में मार्गी हो रहे हैं, जो पिछले चार महीनों से रुके हुए धन, मित्रों के सहयोग और इच्छापूर्ति के द्वार खोल देगा। वक्री काल में जो निवेश अटके थे, जो साझेदारियां लटकी थीं, अब वे अचानक गति पकड़ेंगी। सामाजिक नेटवर्क से अप्रत्याशित अवसर आएंगे। चाहे नई नौकरी हो, प्रमोशन हो या व्यवसाय में नया क्लाइंट हो, आपको लाभ मिलना तय है। पुरानी देनदारी वसूल होगी और बचत अपने आप बढ़ने लगेगी। यह समय ऐसा है, जब आपकी मेहनत का फल दोगुना होकर लौटेगा। आर्थिक रूप से यह बूमरैंग इफेक्ट होगा। जितना रुका था, उतना ही तेजी से वापस आएगा। बस धैर्य बनाए रखें, 28 नवंबर के बाद अगले तीन महीने आपके लिए स्वर्णिम साबित होंगे।

मिथुन राशि
04 / 06

​मिथुन राशि​

मिथुन राशि वालों के लिए शनि कर्म भाव यानि 10वें में मार्गी होकर करियर को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। वक्री काल में बॉस से तनाव, प्रोजेक्ट में देरी या नौकरी में अनिश्चितता थी, जो अब सब समाप्त होगी। प्रमोशन की फाइल पास होगी, नई जिम्मेदारी मिलेगी और अगर आप व्यवसायी हैं तो नए कॉन्ट्रैक्ट साइन होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा, लोग आपकी बात सुनेंगे और आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। यह समय दीर्घकालिक प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का है। जो 2025 में अटके थे, वे 2026 तक स्थिर सफलता देंगे। आर्थिक स्थिरता मजबूत होगी और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यह करियर का सुनहरा चरण है, जहां शनि आपकी मेहनत को न्याय देंगे।

कर्क राशि
05 / 06

​कर्क राशि​

कर्क राशि वालों के लिए शनि भाग्य भाव में मार्गी होकर भाग्य के दरवाजे खोल देंगे। वक्री काल में भाग्य साथ नहीं दे रहा था। यात्राएं रुक रही थीं, कानूनी मामले लटके थे, लेकिन अब सब सुलझेगा। लंबी यात्राएं सफल होंगी, विदेश जाने का योग बनेगा, उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। पिता या गुरुजनों से सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। धन संचय बढ़ेगा और आध्यात्मिक झुकाव से मानसिक शांति मिलेगी। यह समय बड़े निर्णय लेने का है चाहे संपत्ति खरीदना हो या नई शुरुआत करनी हो। जो चार महीने से अटका था, वह अचानक पूरा हो जाएगा। यह भाग्य चमकने का समय है, जब शनि आपके कर्मों को न्याय देंगे।

डिसक्लेमर
06 / 06

​डिसक्लेमर​

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited