सितंबर में जन्मे लोग बेहद अनुशासन प्रिय होते हैं। इन्हें कोई भी काम योजनाबद्ध तरीके से करना पसंद होता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म भी सितंबर की 17 तारीख को हुआ है। उनके कार्यों को देख भी इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सितंबर में जन्मे लोग हर कार्य के लिए एक योजना बनाते हैं और फिर उस पर अमल करने की पूरी कोशिश भी करते हैं। इस महीने में जन्मे लोगों के पास प्लान बी हमेशा तैयार रहता है। चलिए जानते हैं सितंबर में जन्में लोगों की खासियत।
सितंबर में जन्मे लोग बेहद बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। इनके ये दो विशेष गुण इन्हें हर काम में सफलता दिलाते हैं।
सितंबर में जन्मे लोग किसी भी समस्या का हल तर्क और विवेक के साथ निकालने में माहिर होते हैं। ये किसी भी परिस्थिति का सही आकलन करने में सक्षम होते हैं।
ये लोगों का मार्गदर्शन करने में भी माहिर होते हैं। दूसरे लोग इनसें सलाह लेना पसंद करते हैं।
ये अपने काम के प्रति काफी समर्पित होते हैं। ये अपने करियर को शिखर पर ले जाते हैं। इन्हें किसी भी काम में शॉर्टकट लेना पसंद नहीं होता।
ये अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हैं। खान-पान के ज्यादा शौकीन नहीं होते। एक स्वस्थ जीवन जीते हैं।
सितंबर में जन्मे लोग भले ही दूसरोंं को सामने से बेहद मजबूत और कठोर दिल के दिखाएं लेकिन वास्तव में ये इमोशनल और कोमल दिल के होते हैं। किसी का दुख इनसें देखा नहीं जाता।