यहां हम बात कर रहे हैं मूलांक 1 वालों के बारे में। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख में हुआ हो उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के लोग किस्मत के धनी होते हैं। इन पर ईश्वर की विशेष कृपा मानी जाती है।
इस मूलांक के लोग स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। इनमें निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है। इन्हें अपनी लाइफ में काफी मान-सम्मान की भी प्राप्ति होती है।
सूर्य को राजा का प्रतीक माना गया है। यह आत्मविश्वास, नेतृत्व, सम्मान और सफलता देता है। इसलिए इस मूलांक के लोगों को सूर्य की कृपा से सबकुछ मिलता है।
इस मूलांक की लड़कियों को बेहद भाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं इन्हें लाइफ में वो सबकुछ प्राप्त होता है जिसकी इन्हें चाह होती है।
मूलांक 1 वालों की कुंडली में उच्च पद और सरकारी या प्रशासनिक सफलता के योग होते हैं। अगर ये इस दिशा में थोड़ी सी भी मेहनत करें तो ये सफलता जरूर पाते हैं।
प्रशासन, सेना, राजनीति, उद्यमिता, बिजनेस लीडर, शिक्षा, लेखन, मोटिवेशनल स्पीकर, उच्च पदों पर कार्य – IAS, IPS, CEO, MD आदि।
मूलांक 1 वाले लोग छोटी चीजों में नहीं उलझते। बड़े सपने, बड़ा विजन और उन्हें हासिल करने का साहस इन्हें खास बनाता है।
इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।