श्लोका मेहता धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मी हैं। ज्योतिष अनुसार इस नक्षत्र की लड़कियां बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। धनिष्ठा 27 नक्षत्रों में से 23वां नक्षत्र होता है। जिसका अर्थ 'सबसे धनवान' होता है। जानिए कैसी होती हैं धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मी लड़कियां।
धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मी लड़किया जन्म से ही धनवान होकी हैं। इनकी किस्मत दूसरों के मुकाबले काफी तेज होती है।
धनिष्टा नक्षत्र की लड़कियां काफी स्वाभिमानी भी होती हैं। इन्हें अपने मान-सम्मान से काफी ज्यादा प्यार होता है।
धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मी लड़कियां जिस भी लड़के से शादी करती हैं उसकी किस्मत भी चमका देती हैं।
ऐसी लड़कियां बेहद मिलनसार स्वभाव की होती हैं। ये हमेशा खुश रहती हैं।
धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मी लड़कियां दूसरों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहती हैं। ये काफी परोपकारी होती हैं।
धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मी लड़कियां ससुराल वालों के दिल पर राज करती हैं।
ऐसी लड़कियां काफी हंसमुख स्वभाव की होती हैं। किसी का भी आसानी से दिल जीत लेती हैं।