Nag Panchami 2025: नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये 6 चीजें, कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

Nag Panchami 2025: सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन नाग देव की पूजा की जाती है। इस दिन शिवलिंग पर कुछ खास चीजें चढ़ाने से महादेव का आशीर्वाद मिलता है और कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है।

Authored by: सृष्टिUpdated Jul 18 2025, 09:23 IST
नाग पंचमी के दिन क्या चढ़ाया जाता है?01 / 07

नाग पंचमी के दिन क्या चढ़ाया जाता है?

29 जुलाई के दिन नाग पंचमी सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दिन नाग देवता की पूजा करने से सर्पदंश से बचा जा सकता है। साथ ही शिवलिंग की पूजा भी की जाती है। शिवलिंग पर इस दिन 6 खास चीजें चढ़ानी चाहिए। यहां से आप इन 6 चीजों के बारे में जान सकते हैं। (photo source: Times Now Navbharat)

ताजा शुद्ध जल​02 / 07

ताजा शुद्ध जल​

नागपंचमी के दिन शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाना चाहिए। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। नागपंचमी पर जलाभिषेक का विशेष महत्व है। (photo source: iStock)

शहद 03 / 07

शहद

शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से धन बढ़ता है। शहद चढ़ाने से कठिन से कठिन परीक्षाओं में सफलता मिलती है। शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और रोगों से मुक्ति मिलती है। (photo source: iStock)

​कच्चा दूध​04 / 07

​कच्चा दूध​

अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है, तो नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से लाभ हो सकता है। इससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है। आप नाग पंचमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। (photo source: iStock)

​धतूरा​05 / 07

​धतूरा​

धतूरा चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। धतूरा को धन प्राप्ति का साधन भी माना जाता है। इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। धतूरा को मनोकामना सिद्ध करने का भी साधन माना जाता है। (photo source: iStock)

​बेलपत्र​06 / 07

​बेलपत्र​

बेलपत्र तो भोलेनाथ को प्रिय है। नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर इसे जरूर अर्पित करें। इससे आर्थिक संकट से छुटकारा मिल जाता है। (photo source: iStock)

​अक्षत-चंदन​07 / 07

​अक्षत-चंदन​

इसके अलावा आप नागपंचमी के दिन शिवलिंग पर अक्षत, चंदन, फूल भी चढ़ा सकते हैं। भोलेनाथ को चंदन से त्रिपुंड लगाना चाहिए। इससे उनकी कृपा बनी रहती है। (photo source: iStock)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!