कुछ लोग ऐसे होते हैं जो भीड़ में भी अलग नजर आते हैं। उनकी सोच, उनका आत्मविश्वास और फैसले लेने का तरीका उन्हें दूसरों से खास बना देता है। दिलचस्प बात ये है कि अगर ये लोग कभी असफल भी हो जाएं, तो ज्यादा समय तक हार नहीं मानते। धीरे-धीरे किस्मत और मेहनत मिलकर उन्हें फिर से उसी मुकाम पर पहुंचा देती है, जहां वो होना चाहते हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार इस खास मूलांक के लोगों में जन्म से ही लीडरशिप होती है। ये लोग किसी के पीछे चलने से ज्यादा खुद रास्ता बनाना पसंद करते हैं। ऑफिस हो या पर्सनल लाइफ, ये अक्सर आगे रहकर फैसले लेते हैं और लोगों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं।
इनकी सबसे बड़ी ताकत यही होती है कि असफलता इन्हें ज्यादा समय तक रोक नहीं पाती। एक बार गिरने के बाद ये लोग जल्दी संभल जाते हैं और दोबारा कोशिश करने से पीछे नहीं हटते। यही वजह है कि सफलता इनके पास बार-बार लौटकर आती है।
ये लोग फैसले लेने में काफी मजबूत होते हैं। कई बार रिस्क भी लेते हैं, लेकिन उनका आत्मविश्वास और दूरदर्शिता उन्हें सही दिशा में ले जाती है। यही क्वालिटी इन्हें दूसरों से अलग और खास बनाती है।
अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर ये खास मूलांक कौन सा है, तो बता दें कि यह मूलांक 1 है। जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 होती है, उनका मूलांक 1 बनता है। इन्हें सूर्य का प्रभाव मिलता है, जो इन्हें ऊर्जा, आत्मविश्वास और लीडरशिप देता है।
मूलांक 1 वाले लोग अपने करियर में अक्सर ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। ये लोग अपने दम पर पहचान बनाते हैं और समाज में अलग छाप छोड़ते हैं। चाहे बिजनेस हो या नौकरी, ये हर जगह लीडर बनने की क्षमता रखते हैं।
कुल मिलाकर, इस मूलांक के लोग कभी भी हार मानने वालों में से नहीं होते। जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन ये हर बार मजबूत होकर वापस आते हैं। शायद यही वजह है कि सफलता इनके आसपास ही घूमती रहती है और सही समय पर इनके कदम चूम लेती है।
यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।