Mercury Retrograde 2025: वैदिक ज्योतिष में बुध को 'ग्रहों का राजकुमार' कहा जाता है, जो बुद्धि, संचार, व्यापार, शिक्षा, गणना और त्वरित निर्णयों के कारक हैं। बुध कन्या और मिथुन राशि के स्वामी हैं और कन्या में उच्च का होता है। हालांकि जब यह वक्री (रेट्रोग्रेड) हो जाते हैं तो इनका प्रभाव उल्टा हो जाता है। इस दौरान पुरानी बातें सामने आती हैं, संचार में भ्रम होता है। 10 नवंबर 2025 को रविवार सुबह ठीक 12 बजकर 31 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में वक्री हो जाएंगे। यह उल्टी चाल करीब 20 दिनों तक चलेगी। वृश्चिक एक रहस्यमयी जल राशि है, जो मंगल और केतु के असर में रहती है। इस दौरान बुध की नजर तीसरे, सातवें और दसवें घर पर पड़ेगी, जिससे बातचीत में गलतफहमी, व्यापार में नुकसान और नौकरी में रुकावटें आएंगी। वृश्चिक में बुध की उल्टी चाल गहरा तनाव, पैसे का जोखिम और इमोशंस में अस्थिरता लाएगी। सबसे ज्यादा मुश्किल उन राशियों को होगी जिनकी नौकरी, सेहत या रिश्ते प्रभावित होंगे। आइए देखें किन राशियों के लिए यह समय खराब रहेगा और नुकसान से कैसे बचने के लिए क्या उपाय करें।
मेष वालों के लिए बुध की वक्री चाल का असर 8वें भाव में देखने को मिलेगा। पैसों के लेकर आपको झगड़ों का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज बढ़ेगा और अचानक नुकसान हो सकता है। कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है। बातचीत में गलतफहमी से रिश्ते खराब हो सकते हैं। बचाव के लिए बुधवार को हरी मूंग दान करें और 'ॐ बुं बुधाय नमः' 108 बार जपें। इस दौरान नया कर्ज न लें, गाड़ी सावधानी से चलाएं।
वृषभ राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल का असर 7वें भाव में होगा। यह भाव पार्टनरशिप और शादी का है। इस दौरान जीवनसाथी से बड़ा झगड़ा होने की संभावना है। व्यापारिक पार्टनरशिप टूट सकती है। कानूनी मामले उलझेंगे, सफर में नुकसान होने की पूरी संभावना है। इमोशंस में तनाव बढ़ेगा। बचाव के लिए गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, हरे रंग की चीजें पहनें। बड़े फैसले टालें, बातचीत में साफ-साफ बोलें।
सिंह वालों को चौथे भाव से संबंधित चीजों में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। यह भाव मां, घर और सुख का है। इस दौरान मां की सेहत खराब हो सकती है, घर में कलह बढ़ेगी, प्रॉपर्टी विवाद उभर सकता है। नौकरी में बॉस से तनाव रहेगा। मानसिक अशांति रहेगी। बचाव के लिए बुधवार को हरे कपड़े दान करें, विष्णु मंदिर में दूध चढ़ाएं। घर में झगड़ा न होने दें, प्रॉपर्टी के कागज चेक करें।
धनु राशि वालों के लिए 12वें भाव में बुध की वक्री चाल का असर होगा। यह भाव खर्च, हानि और विदेश को प्रभावित करता है। इससे फालतू खर्च बढ़ेगा, विदेश यात्रा रद्द हो सकती है। पुरानी बीमारी उभरेगी। कानूनी झंझट हो सकता है। इसके लिए हरी सब्जियां दान करें, बुधवार व्रत रखें। फालतू खर्च रोकें, डॉक्टर से सलाह लें।