24 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:39 बजे बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष में बुध को दिमाग, बातचीत, बिजनेस और पढ़ाई का ग्रह माना जाता है। वृश्चिक राशि मंगल की राशि है, गहरी सोच, रहस्य और बदलाव का प्रतीक है। इस गोचर से बुध की एनर्जी और गहरी हो जाएगी, जो रिसर्च, प्लानिंग और स्मार्ट फैसलों में मदद करेगी। लेकिन, कभी-कभी ये शक या जरूरत से ज्यादा सोचने की आदत भी ला सकता है। आइए जानते हैं कि राशि वालों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक वालों के लिए बुध का यह गोचर पहले भाव को प्रभावित करेगा। जो आपकी पर्सनैलिटी और दिमाग से जुड़ा हुआ है। इससे आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स शानदार होंगी और आप गहरी सोच के साथ चीजें देखेंगे। ये समय पर्सनल ग्रोथ, नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने और खुद को बेहतर समझने का है। जॉब में रिसर्च या इन्वेस्टिगेशन से जुड़े कामों में नए मौके मिल सकते हैं। बस, इमोशन्स पर कंट्रोल रखें।
धनु राशि वालों के लिए बुध दूसरे हाउस में होगा, जो पैसा, फैमिली और बोलने का भाव है। इससे फाइनेंशियल डिसीजन में क्लैरिटी आएगी और पैसे कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। फैमिली के साथ बातचीत बेहतर होगी और इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है। बिजनेस डील्स में सक्सेस मिलेगी, लेकिन छिपे रिस्क से सावधान रहें।
मकर वालों के लिए बुध तीसरे हाउस में आएगा, जो हिम्मत, कम्युनिकेशन और भाई-बहनों का भाव है। इससे नेटवर्किंग, राइटिंग और छोटी ट्रिप्स में सक्सेस मिलेगी। क्रिएटिव आइडियाज का फ्लो बढ़ेगा और मीडिया या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को फायदा होगा। भाई-बहनों से सपोर्ट मिलेगा। बस, बातचीत में ईमानदारी रखें।
कुंभ वालों के लिए बुध चौथे हाउस में होगा। यह भाव मां और सुख से जुड़ा हुआ है। इससे घर के मसलों में सुधार होगा, जैसे प्रॉपर्टी डील्स या गाड़ी खरीदना आदि सुगम हो जाएगा। मां की हेल्थ बेहतर हो सकती है और मानसिक सुकून मिलेगा। ये समय घरेलू खुशी और इंटरनल चेंज के लिए अच्छा है।
मीन वालों के लिए बुध पांचवें भाव में आएगा, जो क्रिएटिविटी, बच्चों और लव लाइफ से जुड़ा है। इससे लव लाइफ में गहराई आएगी, क्रिएटिव कामों में सक्सेस मिलेगी और बच्चों से अच्छी खबर मिल सकती है। पढ़ाई में डीप स्टडी से फायदा होगा। ये समय रोमांस और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स के लिए शानदार है।