मंगलवार का दिन बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दिन लोग बजरंगबरली की पूजा करते हैं। तो वहीं कई लोग मंगलवार का व्रत भी रखते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि मंगलवार में मांस, अंडा, मछली इत्यादि तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन इस बारे में कम ही जानते हैं कि इस दिन कुछ शाकाहारी भोजन को खाना भी निषेध होता है।
कहते हैं मंगलवार को नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है इस दिन नमक का सेवन करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है साथ ही हर कार्य में बाधा आती है। विशेषतौर पर मंगलवार का व्रत रखने वालों को तो बिल्कुल भी नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
मंगलवार के दिन काली चीजों जैसे काली उड़द, काले तिल और काले राजमा इत्यादि का सेवन करने से बचना चाहिए। मान्यताओं अनुसार इससे ग्रह-नक्षत्रों के खराब होने की संभावना रहती है।
धार्मिक मान्यतओं अनुसार मंगलवार के दिन नीले रंग की चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे आर्थिक स्थिति बिगड़ने के आसार रहते हैं।
कई लोग मंगलवार को लहसुन और प्याज का सेवन भी नहीं करते हैं, क्योंकि यह तामसिक भोजन माना जाता है।
कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को खिचड़ी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मंगलवार को खिचड़ी खाने से आर्थिक तंगी और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)