सांप से डरने का एक सबसे बड़ा कारण यह है कि लोग इसलिए डरते हैं क्योंकि सांपों की कई प्रजातियां जहरीली होती है जिनके काटने से व्यक्ति की मौत तक हो सकती है। बचपन से ही हमें यह सिखाया जाता है कि सांप खतरनाक होते हैं, जिससे मन में डर की भावना उत्पन्न होती है और लोग डरते हैं। (PHOTO- AI)
सांप की लचीली, बिना पैर की लंबी शरीर की आकृति और उसका अनियमित चलना (फिसलते हुए बढ़ना) असामान्य और भय उत्पन्न करने वाला होता है। उनका अचानक नजर आना और तेज़ गति से इधर-उधर फिसलना भी डर को बढ़ाता है। (PHOTO- istock )
सांप सामान्यतः शान्त रहते हैं, लेकिन अचानक वे हमला कर सकते हैं। उनका अप्रत्याशित व्यवहार, चुपके से हम तक पहुंचना और अचानक काट लेना डर का एक बहुत बड़ा कारण है। (PHOTO-AI)
बहुत सी कहानियां, मिथक और फिल्में सांपों को डरावना या खतरनाक जीव के रूप में प्रस्तुत करती हैं। लोककथाओं में भी अक्सर सांप एक रहस्यमय और खतरनाक प्राणी के रूप में दिखाया जाता हैं। (PHOTO-AI)
यदि किसी व्यक्ति ने बचपन में सांप को लेकर बुरा अनुभव किया हो, जैसे काट जाना या किसी ने डराने के लिए सांप दिखाया हो, तो वह व्यक्ति भविष्य में अधिक डर महसूस करता है। कभी-कभी बिना किसी व्यक्तिगत अनुभव के भी, आस-पास के लोगों के डर को देखकर यह डर उत्पन्न हो जाता है। (APHOTO-AI)
मानव इतिहास में सांपों के कारण कई जानें गई हैं। इसलिए जो लोग साँप से डरते थे और सतर्क रहते थे, वे अधिक सुरक्षित रहे। यह डर हमें खतरों से बचाने वाला एक जैविक तंत्र है। (PHOTO-AI)
बहुत बार यह डर अनजान होने के कारण होता है। अगर किसी को सांपों के बारे में सही जानकारी हो, जैसे कौन से साँप विषैले हैं और कौन से नहीं, तो डर कम हो सकता है। जानकारी न होने की वजह से भी डर बढ़ जाता है। (PHOTO-AI)