मिलिए भारत के पहले पर्यटक अंतरिक्ष यात्री गोपीचंद थोटाकुरा से, स्पेस की सैर कर लौटे भारत

भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद थोटाकुरा सोमवार को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान गोपीचंद थोटाकुरा ने कहा कि पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा का लंबे समय से इंतजार था। अब घर आकर बहुत खुश हूं। यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। अब मैं भारत के लिए अंतरिक्ष में कुछ करना चाहता हूं।

Authored by: Shashank Shekhar MishraUpdated Aug 26 2024, 18:19 IST
​​गोपीचंद थोटाकुरा ​Image Credit : Twitter01 / 05

​​गोपीचंद थोटाकुरा ​

आंध्र प्रदेश में जन्मे गोपीचंद थोटाकुरा ने अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रच दिया है। वह 1984 में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इसी के साथ वह पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक भी बन गए। गोपीचंद थोटाकुरा पेशे से एक पायलट हैं। गोपी अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जेट पायलट के रूप में काम कर चुके हैं। आंध्र प्रदेश में जन्मे थोटाकुरा एम्ब्री-रिडल एरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी से स्नातक भी हैं।

​​ब्लू ओरिजिन ​Image Credit : Twitter02 / 05

​​ब्लू ओरिजिन ​

भारत के पहले नागरिक अंतरिक्ष यात्री गोपीचंद थोटाकुरा का आज दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बता दें, वे अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड-25 (एनएस-25) मिशन के चालक दल के सदस्य के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा पर गए थे।

​​अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद थोटाकुरा​Image Credit : Twitter03 / 05

​​अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद थोटाकुरा​

ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड-25 (एनएस-25) मिशन पर सवार होकर अंतरिक्ष की यात्रा करने के बाद, भारत के पहले नागरिक अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद थोटाकुरा ने कहा कि जब आप पीछे मुड़कर धरती की वास्तविक सुंदरता देखते हैं, तो ये नजारा बिल्कुल अद्भुत होता है। उन्होंने बताया कि यह एक छोटी पर्यटन-संचालित उड़ान यात्रा थी।

​न्यू शेफर्ड-25Image Credit : Twitter04 / 05

​न्यू शेफर्ड-25

भारत के पहले नागरिक अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद थोटाकुरा ने कहा कि इस एहसास का लंबे समय से इंतजार था। मैं घर वापस आकर बहुत खुश हूं। यह भारत के लिए भी बहुत गर्व का क्षण है। मैं देश का प्रतिनिधित्व करने पर गौरवान्वित हूं।

​​पृथ्वी ​Image Credit : Twitter05 / 05

​​पृथ्वी ​

गोपीचंद थोटाकुरा ने कहा कि मैं एक बार फिर अंतरिक्ष में जाना चाहता हूं। ब्लू ओरिजिन मिशन की टैग लाइन है पृथ्वी के लाभ के लिए। इसके अनुसार पृथ्वी की रक्षा के लिए ग्रह के बाहर जीवन की तलाश कर रहे हैं। अंतरिक्ष पर्यटन को लेकर उन्होंने कहा कि ब्लू ओरिजिन इसे सस्ता बनाना चाहता है। इसके लिए नासा के साथ निजी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन खोलने के लिए समझौता किया गया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!