भारत के इन राज्यों में बारिश बनी जी का जंजाल, असम में बाढ़ का कोहराम, देखें PHOTOS

मॉनसून की बारिश पूरे देश में हो रही है। वहीं कई राज्यों में अधिक बारिश से लोगों का हाल बेहाल है। भारी बारिश के कारण कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं। आइए जानें इन राज्यों का हाल-

Edited by: Maahi YashodharUpdated Jul 6 2024, 10:40 IST
असमImage Credit : Social media01 / 06

असम

भारी बारिश के कारण भारत के असम का हाल बेहाल हुआ पड़ा है। यहां भयानक बाढ़ आई हुई है। सामान्य से ज्यादा बारिश होने की वजह से असम में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। असम के कई जिलों में लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं।​

लखीमपुर खीरीImage Credit : Social media02 / 06

लखीमपुर खीरी

यूपी का लखीमपुर खीरी भी बारिश की भयानक मार झेल रहा है। यहां भी अधिक बारिश होने से जलभराव की स्थित हो गई है। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।​

गुजरातImage Credit : Social media03 / 06

गुजरात

भारी बारिश से गुजरात के जूनागढ़ का हाल भी बेहाल है। भारी बारिश के कारण जूनागढ़ के लोगों को बाढ़ जैसे हालातों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सूरत और अहमदाबाद में भी जलभराव से लोग परेशान हैं।​

हिमाचलImage Credit : Social media04 / 06

हिमाचल

भारी बारिश के कारण हिमाचल का कांगड़ा का भी बुरा हाल है। यहां कई जगहों पर लैंडस्लाइडिंग के कारण रास्ते में ब्लॉक हो गए हैं। लोगों को यहां भारी से कई तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।​

उत्तराखंडImage Credit : Social media05 / 06

उत्तराखंड

उत्तराखंड के हल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश से भयावह हालात पैदा हो गए हैं। आसपास के इलाकों में जलभराव से परेशानी बढ़ गई है।​

बिहार Image Credit : Social media06 / 06

बिहार

​बिहार के रोहतास में भी लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान हैं। अधिक बारिश के कारण यहा जल प्रलय जैसे हालत बने हुए हैं। जलभराव से लोगों को आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!