दिल्ली से मुंबई रेलवे रूट काफी हाईडिमांड वाला है। इस रूट पर ऑफ सीजन भी ट्रेनें फुल रहती हैं। जानकारी के मुताबिक, मुंबई से दिल्ली रूट पर ट्रेनें भोपाल स्टेशन से भी गुजर सकती हैंं।
जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा डिमांड वाला रूट होने के कारण रेलवे ने दिल्ली से मुंबई के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस रूट पर अगले महीने से ट्रायल शुरू हो सकता है।
दिल्ली-मुंबई रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। हाई डिमांड वाला रूट होने के कारण इस रूट पर अक्सर यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती थी।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रथम चरण में 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। इसके पश्चात चरणबद्ध तरीके से सेमी हाई स्पीड 160-220 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाई जाएंगी।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे। इसमें 10 कोच एसी-3, चार कोच एसी-2 व एक कोच एसी-1 का होगा। जबकि दो कोच एसएलआर होंगे।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यात्रियों का सफर इसमें बेहर आरामदायक हो। यात्रियों को अलग-अलग बर्थ में जाने में भी किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।