यूपी में अब अंडे भी बताएंगे अपनी 'उम्र'! Egg Expiry Date को लेकर बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश में अब बासी अंडे खाने का डर खत्म हो गया है। इस बारे में योगी सरकार (Yogi Government) ने फैसला लिया है। UP में अंडों (Egg) पर Expiry Date लिखना अनिवार्य हो गया है। 1 अप्रैल से यह नियम लागू होगा। जानिए कैसे इस नए नियम से ग्राहकों को मिलेगा फायदा और कैसे रुकेगा धोखा।

Authored by: रवि वैश्यUpdated Mar 19 2026, 00:06 IST
UP में अब  अंडे पर अब Expiry Date लिखना जरूरीImage Credit : AI Image01 / 07

UP में अब अंडे पर अब Expiry Date लिखना जरूरी

उत्तर प्रदेश में अंडों पर उत्पादन और Expiry Date लिखना जरूरी हो गया है। जानें कैसा है यह नियम और क्या होगा असर?

​बाजार में अंडे बिना Expiry Date के बेचे जाते थेImage Credit : Istock/canva02 / 07

​बाजार में अंडे बिना Expiry Date के बेचे जाते थे

उत्तर प्रदेश में अब अंडों को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब तक बाजार में अंडे बिना Expiry Date के बेचे जाते थे, जिससे ग्राहकों को ताजगी का सही अंदाजा नहीं लग पाता था।

​जान लें अंडे का नया फंडाImage Credit : Istock/canva03 / 07

​जान लें अंडे का नया फंडा

अक्सर खा जाता है कि दुकानदार ग्राहकों को 'आज ही फार्म से आया है' कहकर हफ्तों पुराने अंडे बेच देते थे। अब Expiry Date अनिवार्य हो गई है।

​FSSAI का नया नियम क्या कहता है?Image Credit : Istock/canva04 / 07

​FSSAI का नया नियम क्या कहता है?

1 अप्रैल 2026 से यूपी के बाजारों में बिकने वाले हर एक अंडे पर उसकी उत्पादन तिथि (Laying Date) और एक्सपायरी डेट (Expiry Date) का लिखा होना अनिवार्य होगा।

​अंडे के इस नियम से ग्राहक को क्या होगा फायदा?Image Credit : Istock/canva05 / 07

​अंडे के इस नियम से ग्राहक को क्या होगा फायदा?

पुराने अंडों के सेवन से फूड पॉइजनिंग और पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है। अब आप जान सकेंगे अंडा कितना ताजा है। पुराना अंडा खरीदकर बीमार पड़ने का खतरा कम होगा।

​'मानव उपभोग के लिए उपयुक्त नहीं' की मुहरImage Credit : Istock/canva06 / 07

​'मानव उपभोग के लिए उपयुक्त नहीं' की मुहर

दुकानदारों को पुराने स्टॉक बेचना मुश्किल होगा अब उन्हें नियमित नया स्टॉक लाना पड़ेगा। बिना तारीख वाले अंडों को या तो तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा या उन पर 'मानव उपभोग के लिए उपयुक्त नहीं' की मुहर लगा दी जाएगी।

​आखिर क्यों पड़ी इस नियम की जरूरत?Image Credit : Istock/canva07 / 07

​आखिर क्यों पड़ी इस नियम की जरूरत?

जिस तरह दूध और ब्रेड पर एक्सपायरी डेट होती है, ठीक उसी तरह अंडों की भी एक 'शेल्फ लाइफ' तय की गई है। क्योंकि ज्यादा दिनों तक रखे गए अंडों को पकाते समय पर्याप्त सावधानी ना बरतने पर सेहत संबंधी समस्याएं होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

End of Photo Gallery