शरवरी वाघ का डाइट प्लान, हफ्ते में दो बार बाहर बर्गर-पिज्जा खाती हैं, नाश्ते का ऐसा होता है मेन्यू

29 साल की शरवरी एक्टिंग के साथ साथ अपनी लाइफस्टाइल और फिटनेस के लिए भी चर्चा में रहती हैं। शरवरी फिट रहने के लिए बहुत ही बैलेंस्ड डाइट लेती हैं। हालांकि वे फूडी भी हैं, देखें वे दिन भर में क्या क्या खाना पसंद करती हैं।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Jul 3 2026, 06:56 IST
दिन की शुरुआत डिटॉक्स ड्रिंक से करती हैंImage Credit : Instagram01 / 07

दिन की शुरुआत डिटॉक्स ड्रिंक से करती हैं

शरवरी सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पीती हैं। इसके बाद एप्पल साइडर विनेगर और ग्रीन जूस लेती हैं, जिससे दिन की शुरुआत हल्की और तरोताजा महसूस होती है।

भरपेट नाश्ता करना पसंद हैImage Credit : Instagram02 / 07

भरपेट नाश्ता करना पसंद है

वह नाश्ता कभी नहीं छोड़तीं। उन्हें बड़ा और पौष्टिक ब्रेकफास्ट पसंद है, जिसमें पोहा, उपमा, इडली जैसे साउथ इंडियन व्यंजन शामिल रहते हैं।

घर का बना सादा खाना खाती हैंImage Credit : Instagram03 / 07

घर का बना सादा खाना खाती हैं

लंच और डिनर में शरवरी कम तेल और हल्के मसालों वाला घर का बना खाना खाती हैं। उनकी थाली में सब्जियां, अनाज और प्रोटीन से भरपूर चीजें जरूर होती हैं।

प्रोटीन पर देती हैं खास ध्यानImage Credit : Instagram04 / 07

प्रोटीन पर देती हैं खास ध्यान

वर्कआउट के बाद मांसपेशियों की रिकवरी के लिए वह पर्याप्त प्रोटीन लेती हैं। जरूरत पड़ने पर व्हे प्रोटीन भी अपनी डाइट में शामिल करती हैं।

पानी पीना कभी नहीं भूलतींImage Credit : Instagram05 / 07

पानी पीना कभी नहीं भूलतीं

हाइड्रेशन उनकी फिटनेस का अहम हिस्सा है। दिनभर पर्याप्त पानी पीकर वह शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करती हैं।

क्रैश डाइट से रहती हैं दूरImage Credit : Instagram06 / 07

क्रैश डाइट से रहती हैं दूर

शरवरी वजन घटाने के लिए भूखा रहने या क्रैश डाइट पर भरोसा नहीं करतीं। उनका मानना है कि संतुलित और नियमित खानपान ही लंबे समय तक फिट रखता है।

चीट मीलImage Credit : Instagram07 / 07

चीट मील

फिटनेस का मतलब पसंदीदा खाना छोड़ना नहीं है। शरवरी हफ्ते में एक-दो बार बर्गर, पिज्जा या दूसरी फास्ट फूड चीजें खाती हैं। उन्हें जापानी खाना भी काफी पसंद है, लेकिन हर चीज संतुलित मात्रा में खाती हैं

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!