मिसेज की इन अदाओं पर फिदा हुए थे सचिन तेंदुलकर, शादी के 30 बरस बाद भी नए जोड़े जैसा है प्यार.. एनिवर्सरी की फोटोज देख लेंगे बलैया

सचिन तेंदुलकर और उनकी प्यारी पत्नी अंजली अपनी शादी की 30वीं सालगिरह मना रहे हैं। सचिन अंजली ने बच्चों के साथ मिलकर एनिवर्सरी बहुत ही शानदार अंदाज में मनाई, जिसके बाद से कपल की शादी की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। देखें सचिन तेंदुलकर वेडिंग फोटो, सचिन तेंदुलकर की पत्नी, ब्राइडल साड़ी, मेहंदी डिजाइन।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated May 27 2025, 11:02 IST
सचिन तेंदुलकर की शादीImage Credit : Instagram01 / 06

सचिन तेंदुलकर की शादी

सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली अपनी शादी की 30वीं सालगिरह मना रहे हैं। जिसमें उन्होने दोबारा शादी की कस्मे खाई। एनिवर्सरी के साथ कपल की शादी की पुरानी फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। बेशक ही शादी के जोड़े में दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं, तो आज शादी के इतने साल बाद भी दोनों का प्यार वैसा ही है।

सचिन अंजली की शादीImage Credit : Instagram02 / 06

सचिन अंजली की शादी

शादी के लिए सचिन और अंजली दोनों ने ही बहुत सिंपल अटायर पहना था। साड़ी में मिसेज तेंदुलकर तो बंदगला कुर्ते में सचिन काफी शानदार लग रहे हैं।

मिसेज तेंदुलकर का लुकImage Credit : Instagram03 / 06

मिसेज तेंदुलकर का लुक

30 साल पहले शादी के लिए मिसेज तेंदुलकर ने बहुत ही सिंपल और सुंदर लुक वाली साड़ी में सात फेरे लिए थे। लाल-पीले के कॉम्बिनेशन वाली बनारसी सिल्क साड़ी को सीधा पल्ला ड्रेप में पहन अंजली वाकई प्यारी लगी थीं। गोल्ड की सिंपल ज्वेलरी, गजरा बन के साथ लुक बहुत जम ठम रहा था।​

दोबारा पहनाई वरमालाImage Credit : Instagram04 / 06

दोबारा पहनाई वरमाला

शादी की तीसवी सालगिरह के लिए कपल ने घर में छोटा सा फंक्शन किया था। सिंपल प्रिंटेड को ऑर्ड सेट में अंजली तो शर्ट पैंट में सचिन प्यारे लगे। घर में ही दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर जश्न मनाया।

मेहंदी भी लगाईImage Credit : Instagram05 / 06

मेहंदी भी लगाई

हाथों में गजरा ब्रेसलेट तो मेहंदी रचाए अंजली काफी सुंदर दिख रही थीं। बेल पैटर्न की ये फ्लोरल अरेबिक मेहंदी का सिंपल डिजाइन भी बहुत पॉपुलर है।

वायरल हुई फोटोजImage Credit : Instagram06 / 06

वायरल हुई फोटोज

दोनों के पेट डॉग को भी ब्लेजर तो बो पहनाई थी। वहीं बैलून डेकोरेशन तो फूलों की सजावट दिल छूने वाली थी। दोनों के फैंस को ये सेलिब्रेशन तो शादी-एनिवर्सरी का लुक खूब पसंद आ रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!