शरीर को जरूरी कैल्शियम और पोषण सिर्फ दूध से ही नहीं मिलता। कुछ ऐसे फूड्स हैं जिन्हें आप डाइट में शामिल करके दूध की कमी को आसानी से पूरी कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 बेहतरीन विकल्पों के बारे में।
सोया और टोफू दूध का शानदार विकल्प है। सोया प्रोडक्ट्स आजकल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। टोफू को लोग सोया पनीर भी कहते हैं। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम दोनों अच्छी मात्रा में होते हैं जिसे आप डाइट में शामिल कर सकते हैं।
दूध की तुलना में रागी में बहुत अधिक फाइबर और कैल्शियम होता है जिसे आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है जो कैल्शियम से भरपूर एक सुपरफूड है।
मछलियां कैल्शियम और विटामिन D का अच्छा स्रोत मानी जाती हैं अगर आप नॉन-वेज खाते हैं तो मछली को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषण तो मिलता ही है साथ में ये हड्डियों को भी मजबूत बनाती है।
दही, स्मूदी या पानी में मिलाकर आप तिल और चिया सीड्स खा सकते हैं। तिल और चिया सीड्स में भरपूर कैल्शियम पाया जाता है जो ताकत बढ़ाने वाले फूड भी हैं।
छोले और अन्य फलियां प्रोटीन के बहुत अच्छे स्रोत हैं जिन्हें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। 100 ग्राम छोले से करीब 18 ग्राम प्रोटीन आपको मिल जाएगा। इसके अलावा बीन्स भी हेल्थ का सूपरफूड है।