चंद्र नमस्कार करती दिखीं मलाइका अरोड़ा, 52 की उम्र में परफेक्ट बॉडी बैलेंस का ये है सीक्रेट

मलाइका अरोड़ा 52 की उम्र में भी जिस परफेक्ट बॉडी बैलेंस के लिए जानी जाती हैं। क्या आप जानते हैं, इसके पीछे का सीक्रेट नियमित योग करना है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि योग से शरीर का बैलेंस बेहतर होता है और फिटनेस को बनाए रखने में मदद मिलती है। हाल ही में एक्ट्रेस चंद्र नमस्कार करती भी दिखीं, चलिए जानते हैं इसके फायदे क्या होता हैं।

Authored by: विनीतUpdated Jan 18 2026, 13:49 IST
मलाइका अरोड़ा ने किया चंद्र नमस्कार01 / 07

मलाइका अरोड़ा ने किया चंद्र नमस्कार

जब भी फिटनेस और ग्रेस की बात होती है, तो मलाइका अरोड़ा का नाम अपने आप जुबान पर आ जाता है। 52 की उम्र में भी उनका संतुलन, फ्लेक्सिबिलिटी और बॉडी कंट्रोल लोगों को हैरान कर देता है। हाल ही में मलाइका को चंद्र नमस्कार करते देखा गया, जिसने एक बार फिर यह दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चंद्र नमस्कार सिर्फ योगासन नहीं, बल्कि शरीर और दिमाग के बीच बैलेंस बनाने की एक असरदार प्रक्रिया है, जो रोजमर्रा की जिंदगी में भी काम आती है।

02 / 07Photo : IG/ Malaika Arora

चंद्र नमस्कार क्या है और क्यों है खास

चंद्र नमस्कार को मून सैल्यूटेशन भी कहा जाता है। यह योग का एक सौम्य और शांत अभ्यास है, जो शरीर को रिलैक्स करने के साथ-साथ संतुलन पर भी काम करता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यह अभ्यास शरीर की मूवमेंट, सांस और फोकस को एक साथ जोड़ता है, जिससे ओवरऑल कोऑर्डिनेशन बेहतर होता है।

03 / 07Photo : IG/ Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा और परफेक्ट बॉडी बैलेंस

मलाइका अरोड़ा लंबे समय से योग को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाए हुए हैं। चंद्र नमस्कार करते वक्त उनका स्टेबल पॉश्चर और कंट्रोल यह दिखाता है कि बैलेंस पर कितना काम किया गया है। एक्सपर्ट के अनुसार, ऐसा बैलेंस सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि शरीर को चोटों से बचाने और लंबे समय तक एक्टिव रहने के लिए जरूरी होता है।

04 / 07Photo : IG/ Malaika Arora

एक्सपर्ट क्यों मानते हैं बैलेंस को जरूरी

एक्सपर्ट बताते हैं कि बॉडी बैलेंस उम्र के साथ और भी अहम हो जाता है। सही बैलेंस से न सिर्फ गिरने का खतरा कम होता है, बल्कि मसल्स और जॉइंट्स पर भी सही कंट्रोल बना रहता है। चंद्र नमस्कार जैसे अभ्यास शरीर को धीरे-धीरे मजबूत बनाते हैं और न्यूरो-मस्कुलर कोऑर्डिनेशन को सुधारते हैं।

05 / 07Photo : IG/ Malaika Arora

दिमाग और शरीर का तालमेल बनाता है चंद्र नमस्कार

चंद्र नमस्कार का असर सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं रहता। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह अभ्यास दिमाग को शांत करता है और फोकस बढ़ाने में मदद करता है। जब सांस और मूवमेंट एक लय में आते हैं, तो मन भी स्थिर होता है, जिससे स्ट्रेस कम महसूस होता है।

06 / 07Photo : IG/ Malaika Arora

रोजमर्रा की जिंदगी में कैसे मदद करता है

चंद्र नमस्कार करने से शरीर में फ्लो और स्टेबिलिटी आती है, जिसका फायदा रोज के कामों में भी दिखता है। चलना, बैठना, सीढ़ियां चढ़ना या लंबे समय तक खड़े रहना - हर जगह बेहतर बैलेंस महसूस होता है। यही वजह है कि मलाइका अरोड़ा जैसी फिटनेस आइकॉन इस योग अभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करती हैं।

07 / 07Photo : IG/ Malaika Arora

आप भी कर सकते हैं अभ्यास

मलाइका अरोड़ा का चंद्र नमस्कार यह सिखाता है कि फिट और बैलेंस्ड रहने के लिए हार्ड एक्सरसाइज ही जरूरी नहीं, बल्कि सही योग अभ्यास भी उतना ही असरदार है। उम्र चाहे जो भी हो, बैलेंस पर काम करना लंबे समय तक स्वस्थ रहने की कुंजी बन सकता है।