सालों पहले भी जूही के जलवे के आगे फिदा था जमाना, मिस इंडिया बन लगती थीं ऐसी.. फैशन देख चुटकियों में ढेर आलिया-ऐश्वर्या, अब ऐसा है हाल

57 की उम्र में भी जूही चावला की सादगी और सुंदरता के आगे बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस फेल हैं। अपने जमाने में जूही चावला फैशन आयकन रहीं हैं, उनके कई देसी-विदेशी बॉलीवुड लुक्स के साथ मिस इंडिया वाले दौर का फैशन भी वायरल रहा है। देखें उन दिनों में वे कैसे कपड़े पहना करती थीं, तो मिस इंडिया 1984 फोटो, जूही चावला की फोटो।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated May 27 2025, 07:55 IST
बॉलीवुड की फैशन क्वीनImage Credit : Instagram01 / 05

बॉलीवुड की फैशन क्वीन

लेट 80s तो अर्ली 90s वाले दौर में जूही चावला की खूबसूरती की कायल पूरी दुनिया थी। जूही का जलवा ऐसा था कि, उनकी सादगी व सुंदरता के आज भी चर्चे हैं। वहीं अब 57 की उम्र में भी जूही नेचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट करती हैं। 1984 में साड़ी, बिंदी, झुमके पहन ट्रेडिशनल लुक में मिस इंडिया बनीं जूही की फोटोज तो फैशन देख आप भी दिल हार बैठेंगे।

बोल्ड एंड ब्यूटीफुलImage Credit : Instagram02 / 05

बोल्ड एंड ब्यूटीफुल

जूही ने अपने दौर में बोल्ड मिनी ड्रेस से लेकर फैशनेबल लुक वाले स्कर्ट-टॉप तक के बहुत ही स्टाइलिश लुक्स फ्लॉन्ट किए हैं। उनके स्कर्ट और टॉप्स के काफी चर्चे आज तक होते हैं।

मिस इंडिया 1984Image Credit : Instagram03 / 05

मिस इंडिया 1984

अपनी सुंदरता तो सूझबूझ से सबका दिल जीतने वाली जूही ने 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। जूही का मिस इंडिया वाला बहुत ही सादा तो प्यारा था। साड़ी, हार, बिंदी में वे वाकई कमाल लगी थी।

ट्रेडिशनल था लुकImage Credit : Instagram04 / 05

ट्रेडिशनल था लुक

जूही ने मिस इंडिया के लिए खूबसूरत सी ट्रेडिशनल सिल्क वाली साड़ी सीधा पल्ला स्टाइल में ड्रेप की थी। स्वीटहार्ट नेक तो कोहनी तक की स्लीव्स वाले ब्लाउज के साथ इस जरी बॉर्डर वाली साड़ी का लुक खूब खिलकर आ रहा था। सिंपल नेकलेस, चेन वाली झुमकी, लंबी बिंदी में जूही महारानी सी लग रही थी।

मिस यूनिवर्स में जादूImage Credit : Instagram05 / 05

मिस यूनिवर्स में जादू

1984 में ही जूही मिस यूनिवर्स में भी गई थी। जहां उन्हें बेस्ट नेशनल कॉस्ट्युम का खिताब मिला था। गुलाबी गोल्डन जरी वर्क वाले लहंगे में जूही बहुत सुंदर दिखीं थी। ट्रेडिशनल ज्वेलरी, नथ, मांग टीका ने लुक में चार चांद लगा दिए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!