अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेजोस अपनी मंगेतर, मीडिया पर्सनैलिटी लॉरेन सांचेज़ से इस साल गर्मियों में इटली में शादी करने जा रहे हैं। वेनिस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वे वेनिस में शादी कर रहे हैं और उनकी शादी का जश्न 24-26 जून के बीच चलेगा। डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, वेनिस के दो सबसे शानदार होटल - ग्रिट्टी पैलेस और अमन वेनिस, इस ग्रैंड वेडिंग के लिए बुक किए जा चुके हैं। अनुमान जताया जा रहा है कि ये शादी अंबानियों की शादी से भी ज्यादा महंगी होने वाली है।
अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेजोस की ग्रैंड वेडिंग में सिर्फ मेगायाट, कोरू पर 500 मिलियन अमरीकी डॉलर खर्च किए जा रहे हैं। यह यॉट 415 फीट लंबी है और दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट यॉट्स में से एक है।
इसमें 9 कैबिन हैं, जिनमें 18 वीआईपी मेहमान ठहर सकते हैं। लेकिन निस की नियमों के मुताबिक इसे आधिकारिक वेन्यू के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये शादी का मुख्य वेन्यू नहीं होगा। यह शादी समारोह का बस एक हिस्सा होगा।
इस ग्रैंड वेडिंग में लगभग 200 मेहमान शामिल होंगे। इस ग्रैंड वेडिंग में मेहमानों की यात्रा को आसान बनाने के लिए पूरी वॉटर टैक्सी फ्लीट का इस्तेमाल किया जाएगा।
बता दें कि जेफ बेजोस ने मई 2023 में Koru यॉट पर लॉरेन सांचेज़ को शादी के लिए प्रपोज किया था।