भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं। वो अपनी एक्टिंग के अलावा अपने स्टाइलिश फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसे में एक बार फिर भूमि ने अपने लुक्स से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इडिया कोचर वीक 2025 के दौरान भूमि रैंप पर इठलाती दिखीं। देखें तस्वीरें। (Image Source : INSTA/@FDCIOFFICIAL)
फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से नई दिल्ली में इंडियन कोचर वीक 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट के पांचवे दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने लुक से पूरी लाइमलाइट बटोर ली। लुक्स के साथ साथ उन्होंने अपने एब्स को भी फ्लॉन्ट किया। देखें तस्वीरें। (Image Source : INSTA/@FDCIOFFICIAL)
इडिया कोचर वीक 2025 के दौरान भूमि पेडनेकर ने फेमस डिजाइनर रितु कुमार के लिए रैंप वॉक किया। भूमि रितु कुमार के शो की शोस्टॉपर रहीं। (Image Source : INSTA/@FDCIOFFICIAL)
गोल्डन लहंगे में एक्ट्रेस कमाल की खूबसूरत लग रही थीं। इस लहंगे के साथ उन्होंने दुपट्टे की जगह केप पहना था। (Image Source : INSTA/@FDCIOFFICIAL)
उन्होंने अपने मेकअप के लिए गहरे रंग का लिप कलर और ड्यूई बेस चुना। (Image Source : INSTA/@FDCIOFFICIAL)
वहीं डायमंड नेकलेस के साथ उन्होंने अपने इस लुक को स्टाइलअप किया था। (Image Source : INSTA/@FDCIOFFICIAL)
भूमि ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में फिल्म 'दम लगा के हईशा' से की। इस फिल्म में उन्होंने भारी वजन वाली दुल्हन का किरदार निभाया था। (Image Source: INSTA/@bhumipednekar)
इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का 'बेस्ट डेब्यू एक्टर' अवॉर्ड भी मिला था। (Image Source: INSTA/@bhumipednekar)