सुबह जल्दी उठने से स्वास्थ्य, मानसिक शांति और उत्पादकता में बढ़ोतरी होती है। लेकिन, ऐसा कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। अगर आप भी उनमें से हैं जो चाहकर भी जल्दी नहीं उठ पाते हैं तो ये 5 रामबाण उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।
जल्दी सोने के लिए लोग अलार्म तो लगाते हैं लेकिन उसे बिस्तर के पास ही रखते हैं। पास रखने से अक्सर हम उसे बंद करके फिर सो जाते हैं। ऐसे में अलार्म को बिस्तर से दूर रखें, ताकि उठकर उसे बंद करना पड़े।
शरीर की प्राकृतिक नींद सही रहे इसके लिए आपको सबसे पहले सोने का सही समय तय करना होगा। रात को जल्दी सोने की आदत डालें। कोशिश करें कि रात में लगभग 9–10 बजे सो जाएं।
रात के समय ज्यादा वक्त मोबाइल या फिर टीवी के सामने ना बैठे रहें। ब्लू लाइट नींद में बाधा डालती है ऐसे में सोने से 1-2 घंटे पहले मोबाइल, टीवी या लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें।
सुबह की दिनचर्या को दिलचस्प बनाएं क्योंकि ऐसा करने से ठने में आसानी होती है। सुबह उठकर किसी एक्टिविटी जैसे योग, वॉक या फिर जिम के लिए टाइम निकालें।
रात का खाना समय पर खाने के साथ ही हल्का रखें ताकि सुबह ताजगी के साथ उठा जा सके। भारी भोजन और तेल-मसाले वाली चीजें नींद को प्रभावित करती हैं।